{"_id":"6010d4f88ebc3e324f3c1870","slug":"india-pledges-150000-usd-for-united-nations-peace-building-here-you-know-the-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए भारत देगा 1,50,000 डॉलर, कहा - शांति और सौहार्द बेहद जरूरी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए भारत देगा 1,50,000 डॉलर, कहा - शांति और सौहार्द बेहद जरूरी
Wed, 27 Jan 2021 08:20 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 27 Jan 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
TS Tirumurti
- फोटो : ani
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत की ओऱ से संयुक्त राष्ट्र को मदद का एलान किया गया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि भारत संयुक्त राष्ट्र को डेढ़ लाख डॉलर की मदद करेगा। ये मदद संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन के लिए दी जाएगी। टीएस तिरुमूर्ति ने बताया कि मानवता की भलाई के लिए शांति और सौहार्द बेहद जरूरी है और भारत इसके लिए अपनी जिम्मेदारी निभाता रहेगा।
विज्ञापन
टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि शांति स्थापना की गतिविधियों के लिए कोष का समर्थन करते हैं। भारत इस साल निधि की गतिविधियों और कार्यक्रम के लिए डेढ़ लाख डॉलर देने की घोषणा करता है। हमारा मानना है कि साल 2021 व्यापक संदर्भ में हमें सीमाओं पर शांति बनाए रखने के लिए कोरोना के दौर में एक मौका देने जैसा है।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत निर्माण पर टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में, हम लोकतंत्र और कानून के शासन को मजबूत करने के लिए शासन संरचना के निर्माण को प्राथमिकता देने की आवश्यकता से अवगत हैं। भारत शांति स्थापना गतिविधियों में महिलाओं और युवाओं द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को भी मानता है। उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा संरचना मजबूत करने से ही नागरिक सुरक्षा मजबूत होती है।
विज्ञापन
भारत ने संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में शामिल शांतिरक्षकों, मानवीय कार्यों में शामिल कर्मियों और अग्रिम श्रमिकों के शीघ्र टीकाकरण के लिए एक समावेशी प्रणाली का आह्वान किया है। संयुक्त राष्ट्र के शांति मिशन में भारत के सबसे ज्यादा सैनिक अलग-अलग स्थानों पर तैनात हैं।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के नागराज नायडू ने कहा कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण शांति अभियानों के समक्ष कई चुनौतियों के बावजूद, उन्होंने अपने कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और महत्वपूर्ण कार्यों को जारी रखने के उद्देश्य से अपनी क्षमता की रक्षा करने के लिए अपनी आकस्मिक योजनाओं को अनुकूलित किया है, जिससे कि उनके कार्य जारी रहें।