{"_id":"5ce01bf5bdec2207114bfd36","slug":"india-offered-full-support-to-sri-lanka-to-tackle-jihadi-terrorism","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को 'जिहादी आतंकवाद' से निपटने के लिए भारत ने की समर्थन की पेशकश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका को 'जिहादी आतंकवाद' से निपटने के लिए भारत ने की समर्थन की पेशकश
Sat, 18 May 2019 08:21 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 18 May 2019 08:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
भारत ने ‘जिहादी आतंकवाद’ के साझा खतरे से निपटने में श्रीलंका को अपना पूरा समर्थन देने की पेशकश की है। भारत ने ‘ईस्टर संडे’ के दिन श्रीलंका में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों में 11 भारतीयों समेत करीब 260 लोगों के मारे जाने के कुछ दिनों बाद इस पड़ोसी देश के साथ यह पेशकश की है।
विज्ञापन
यहां भारतीय उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त तरणजीत सिंह संधु ने कैंडी के ‘श्री डालडा मालीगावा’ व ‘सेक्रेड टूथ रेलिक’ मंदिर में दो शीर्ष बौद्ध भिक्षुओं से अपनी हालिया मुलाकात के दौरान मौजूदा सुरक्षा हालातों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि उच्चायुक्त ने महानायके थेरोस के साथ मौजूदा सुरक्षा स्थिति की चर्चा के दौरान जिहादी आतंकवाद के साझा खतरे से निपटने में श्रीलंका को भारत के पूर्ण समर्थन की पेशकश की। बयान में कहा गया कि महानायके थेरोस ने श्रीलंका के प्रति भारत के बेशर्त और मजबूत समर्थन की तारीफ की।
विज्ञापन