{"_id":"5fc95a9b8ebc3e9bcd439005","slug":"india-nepal-sub-committee-meeting-for-increase-economic-ties","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक-व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच अंतर सरकारी उपसमिति की बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आर्थिक-व्यापार संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच अंतर सरकारी उपसमिति की बैठक
Fri, 04 Dec 2020 03:07 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, काठमांडो।
एजेंसी, काठमांडो।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 03:07 AM IST
विज्ञापन
भारत-नेपाल
- फोटो : iStock
द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत और नेपाल के बीच अंतर सरकारी उपसमिति की दो दिवसीय बैठक बृहस्पतिवार को शुरू हुई।
विज्ञापन
नेपाल स्थित भारतीय दूतावास ने ट्वीट किया कि संयुक्त सचिव स्तरीय बैठक में द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों की समीक्षा की गई और इसे बढ़ाने पर चर्चा हुई। हाल ही में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला काठमांडो के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने कहा था कि भारत और नेपाल के संबंध बहुत ही मजबूत हैं। उन्होंने नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्यावली और विदेश सचिव भरत राज पौडयेल से मुलाकात की थी।
विज्ञापन
नेपाली विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली मध्य दिसंबर में आएंगे भारत
नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ग्यावली मध्य दिसंबर में भारत के दौरे पर आएंगे। काठमांडो पोस्ट की खबर के अनुसार, वह दोनों देशों के बीच होने वाली अहम बैठक में शिरकत करेंगे। पिछले कुछ महीने के दौरान दोनों देशों के रिश्तों में आई खटास के बीच नई दिल्ली का दौरा करने वाले वह नेपाल के वरिष्ठ राजनीतिज्ञ होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की 6वीं बैठक 15-16 दिसंबर को नई दिल्ली में होने की उम्मीद है। नेपाली विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि दौरे की तिथियों को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है लेकिन यात्रा की तैयारियां चल रही हैं।