{"_id":"639cafab7ac1b33b710081b3","slug":"india-nepal-joint-military-exercise-commences-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"Military Exercise: भारत-नेपाल की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, आतंकवाद रोधी अभियान पर साझा करेंगे अनुभव","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Military Exercise: भारत-नेपाल की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास शुरू, आतंकवाद रोधी अभियान पर साझा करेंगे अनुभव
Fri, 16 Dec 2022 11:19 PM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडू
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:19 PM IST
सार
नेपाल की सेना के अधिकारी बिमा कुमार वागले संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बहुगुणा 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 29 दिसंबर तक चलेगा।
विज्ञापन
India-Nepal Joint Military Exercise
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच शुक्रवार को 16वां संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास शुरू हुआ है। इस सैन्य अभ्यास में दोनों देशों के सैनिक आतंकवाद रोधी सैन्य कौशल के साथ-साथ आपदा प्रबंधन से संबंधित जंगल युद्ध में सैद्धांतिक और व्यावहारिक अनुभव साझा करेंगे।
विज्ञापन
इस सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास को 'सूर्य किरण' नाम दिया गया है और नेपाल-भारत सीमा के पास लुंबिनी जोन के रूपनदेही जिले के सालझंडी में चल रहा है। नेपाल सेना ने एक बयान में कहा है कि संयुक्त सैन्य अभ्यास में आपदा प्रबंधन और आतंकवाद रोधी अभियानों के तहत राहत कार्य व चिकित्सा उपचार शामिल हैं।
विज्ञापन
भारत के दल में 334 जवान में शामिल
नेपाल की सेना के अधिकारी बिमा कुमार वागले संयुक्त सैन्य अभ्यास में नेपाल के 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि भारतीय सेना के कर्नल हिमांशु बहुगुणा 334 सदस्यीय दल का नेतृत्व कर रहे हैं। यह सैन्य अभ्यास 29 दिसंबर तक चलेगा। बता दें, भारत और नेपाल की सेनाओं के बीच हर साल 'सूर्य किरण' अभ्यास आयोजित किया जाता है। इसका 15वां संस्करण उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आयोजित किया गया था।
विज्ञापन