{"_id":"65f8b4a753d81e1e6004cdd5","slug":"india-maldives-hold-fourth-bilateral-review-meeting-on-indian-line-of-credit-projects-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"India-Maldives: भारत-मालदीव ने ऋण-व्यवस्था योजना पर की चौथी समीक्षा बैठक, दोनों देशों के अधिकारी हुए शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India-Maldives: भारत-मालदीव ने ऋण-व्यवस्था योजना पर की चौथी समीक्षा बैठक, दोनों देशों के अधिकारी हुए शामिल
Tue, 19 Mar 2024 03:09 AM IST
गुलाम अहमद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: गुलाम अहमद
Updated Tue, 19 Mar 2024 03:09 AM IST
सार
भारत और मालदीव ने भारतीय लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) योजना को लेकर सोमवार को अपनी चौथी द्विपक्षीय समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन
India-Maldives bilateral review meeting
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और मालदीव ने भारतीय लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) योजना को लेकर सोमवार को अपनी चौथी द्विपक्षीय समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान हितधारकों ने प्रभावी वितरण के लिए चल रही परियोजनाओं के कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के उद्देश्य से रचनात्मक चर्चा की।
विज्ञापन
मालदीव में भारतीय मिशन ने एक्स पर एक आधिकारिक पोस्ट में कहा, भारत और मालदीव एलओसी समीक्षा बैठक में चल रही परियोजनाओं का जायजा लेने और प्रभावी वितरण के लिए उनके कार्यान्वयन को सुव्यवस्थित करने के लिए मंत्रालयों के हितधारकों के साथ उपयोगी बातचीत हुई।
विज्ञापन
The 🇮🇳 🇲🇻 LOC Review meeting today saw useful interaction with stakeholders across Ministries to take stock of ongoing projects and further streamline their implementation for effective delivery. https://t.co/1bse1R8X8V
विज्ञापन विज्ञापन— India in Maldives (@HCIMaldives) March 18, 2024
इसी तरह, मालदीव के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर बैठक की तस्वीरें साझा कीं और कहा कि बैठक में चुनौतियों का हल निकालने और भारतीय एलओसी योजनाओं में प्रगति लाने के लिए सहयोगात्मक प्रयास पर जोर दिया गया। पोस्ट में कहा गया, मालदीव और भारत के बीच भारतीय एलओसी योजनाओं पर चौथी द्विपक्षीय समीक्षा बैठक हुई। भारतीय उच्चायुक्त मुनु महावर की सह-अध्यक्षता में हुई बैठक में भारतीय विदेश मंत्रालय, इंडिया एक्ज़िम बैंक और मालदीव सरकार की एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। दोनों पक्षों ने परियोजनाओं का आकलन किया और प्रगति में आने वाली चुनौतियों का समाधान पर चर्चा की।