{"_id":"5f84e2d48ebc3e9bc567baf4","slug":"india-maldeves-news-in-hindi-india-maldives-tie-up-for-gmcp-bridge-construction-project","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-मालदीव के बीच जीएमसीपी पुल निर्माण परियोजना के लिए समझौता हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत-मालदीव के बीच जीएमसीपी पुल निर्माण परियोजना के लिए समझौता हुआ
Tue, 13 Oct 2020 04:42 AM IST
Kuldeep Singh
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, माले
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 13 Oct 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
India and Maldives
- फोटो : फाइल फोटो
भारत और मालदीव में सोमवार को ग्रेटर माले कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट (जीएमसीपी) के कार्यान्वयन के लिए 40 करोड़ डालर का लाइन ऑफ क्रेडिट (एलओसी) समझौता हुआ। यह परियोजना द्वीपीय राष्ट्र में 6.7 किलोमीटर लंबी परियोजना है।
विज्ञापन
भारत ने अगस्त में इस परियोजना के लिए 40 करोड़ और 10 करोड़ डालर के फंड की घोषणा की थी। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा था कि पुल माले को गुल्हीफाल्हू बंदरगाह और थिलाफुसी औद्योगिक क्षेत्र से जोड़ेगा, जिससे अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन