फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India is at 74th place,in case of deposited funds in Swiss banks, UK ahead

स्विस बैंकों में जमा धन के मामले में भारत 74वें स्थान पर, ब्रिटेन सबसे आगे 

Mon, 01 Jul 2019 04:49 AM IST
Nilesh Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Mon, 01 Jul 2019 04:49 AM IST
विज्ञापन
India is at 74th place,in case of deposited funds in Swiss banks, UK ahead
सांकेतिक तस्वीर

स्विस बैंकों में धन जमा करने वाले देशों की सूची में भारत एक पायदान खिसककर 74वें स्थान पर पहुंच गया है, जबकि ब्रिटेन शीर्ष पर कायम है। पिछले साल इस सूची में भारत 15 पायदान की छलांग लगाकर 88वें स्थान से 73वें नंबर पर रहा था। स्विस नेशनल बैंक (एसएनबी) द्वारा जारी वार्षिक बैंकिंग आंकड़ों का विश्लेषण के मुताबिक, जब बात भारतीय नागरिकों और उपक्रमों द्वारा स्विस बैंकों में जमा कुल धन की आती है तो इस सूची में भारत काफी पीछे नजर आता है। स्विस बैंकों में विदेशियों द्वारा जमा धन का महज 0.07 फीसदी धन भारतीयों का है। 

विज्ञापन


वहीं, साल 2018 के अंत तक विदेशियों द्वारा कुल जमा धन में शीर्ष पर काबिज ब्रिटेन की हिस्सेदारी करीब 26 फीसदी की है। ब्रिटेन के बाद इस सूची में अमेरिका, वेस्टइंडीज, फ्रांस और हांगकांग का नंबर आता है। स्विस बैंकों में जमा विदेशी धन में से 50 फीसदी से ज्यादा इन्हीं पांच देशों के नागरिकों का है। वहीं, बैंकों में जमा धन में शीर्ष 10 देशों की हिस्सेदारी दो तिहाई है, जबकि शीर्ष 15 देशों की हिस्सेदारी करीब 75 फीसदी है। 

विज्ञापन

सूची में शामिल शीर्ष 10 

  1. ब्रिटेन 
  2. अमेरिका
  3. वेस्टइंडीज
  4. फ्रांस
  5. हांगकांग
  6. बहामास
  7. जर्मनी
  8. लक्जमबर्ग
  9. केमैन आईलैंड
  10. सिंगापुर

ब्रिक्स देशों में भी सबसे पीछे भारत 

स्विस बैंकों में जमा धन में ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका ) देशों की बात करें तो इस मामले में भारत सबसे पीछे है। ब्रिक्स देशों में रूस सबसे आगे है। सूची में उसे 20वां स्थान मिला है। उसके बाद चीन (22वें), दक्षिण अफ्रीका (60वें) और ब्राजील (65वें) का नंबर आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

  

चार वर्षों में पहली बार भारत से नीचे पाकिस्तान 

आंकड़ों के मुताबिक, बीते चार साल में पहला मौका है जब पड़ोसी देश पाकिस्तान इस सूची में भारत से पिछड़ा है। पाकिस्तान को इस सूची में 82वां स्थान दिया गया है। अन्य पड़ोसी देशों में बांग्लादेश 89वें, नेपाल 109वें, श्रीलंका 141वें, म्यांमार 187वें और भूटान 193वें पायदान पर है। 

2007 तक शीर्ष 50 में शामिल था भारत

भारत 1996 स लेकर 2007 तक इस सूची में शीर्ष 50 में शामिल था। साल 2004 में उसका 34वां स्थान दिया गया था, जो उसकी सर्वोच्च रैंकिंग थी। हालांकि 2008 के बाद से उसकी रैंकिंग गिरने लगी। भारतीय ग्राहकों का पैसा 2018 में लगभग 6 प्रतिशत गिरकर 955 मिलियन स्विस फ्रैंक  (लगभग 6,757 करोड़ रुपये) हो गया, जो दो दशकों में इसका दूसरा सबसे निचला स्तर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed