फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India in talks with China to free stranded sailors in vessels MV Anastasia and MV Jag Anand struck after australia-china face-off

ऑस्ट्रेलिया-चीन विवाद में फंसे भारतीय नाविक, रिहा कराने के लिए भारत ने शुरू की बातचीत

Sat, 02 Jan 2021 08:29 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: कुमार संभव Updated Sat, 02 Jan 2021 08:29 AM IST
विज्ञापन
India in talks with China to free stranded sailors in vessels MV Anastasia and MV Jag Anand struck after australia-china face-off
एमवी जग आनंद - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया-चीन विवाद के चलते चीनी बंदरगाहों पर फंसे 39 भारतीय नाविकों को छुड़ाने के लिए भारत ने चीन से कूटनीतिक बातचीत शुरू कर दी है। अनुमान जताया जा रहा है कि सभी नाविकों को जल्द ही रिहा कर दिया जाएगा। दरअसल, चीन की समुद्री सीमा में दो मालवाहक जहाज एमवी अनास्तासिया और एमवी जग आनंद फंसे हुए हैं, जिनमें 39 भारतीय सवार हैं। ऑस्ट्रेलिया से विवाद के चलते चीन इन मालवाहक जहाजों को सामान उतारने की इजाजत नहीं दे रहा है। इनमें एमवी अनास्तासिया चीन के बोहई सागर में है, जबकि एमवी जग आनंद जिंगतांग बंदरगाह पर फंसा हुआ है।

विज्ञापन

भारत ने शुरू की बातचीत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमवी जग आनंद ऑस्ट्रेलिया से कच्चा कोयला लेकर चीन पहुंचा था, लेकिन चीनी अधिकारियों ने कोयला उतारने से इनकार कर दिया। इसके अलावा चीनी अधिकारी शिपिंग कंपनी को रिप्लेसमेंट क्रू भेजने की अनुमति भी नहीं दे रहे हैं। ऐसे में भारतीय दूतावास इस मुद्दे को बार-बार चीनी विदेश मंत्रालय और प्रांतीय अधिकारियों के सामने उठा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश मंत्रालय ने दी यह जानकारी

भारतीय विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में बताया कि बीजिंग में मौजूद भारतीय दूतावास ने इस मामले में चीन के विदेश मंत्रालय और स्थानीय अधिकारियों से कई बार बातचीत की है। इसमें दोनों जहाजों को बंदरगाह पर ठहरने और क्रू बदलने की अनुमति देने के लिए कहा गया है। इस मामले में कई महीने से बातचीत चल रही है। भारतीय राजदूत ने इस मुद्दे को व्यक्तिगत रूप से चीन के उप विदेश मंत्री के सामने भी उठाया। इसके अलावा विदेश मंत्रालय भी चीनी दूतावास से लगातार बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन

बेहद तनाव में हैं भारतीय नाविक

जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2020 के आखिरी सप्ताह में चीनी अधिकारियों ने जिंगतांग बंदरगाह पर क्रू बदलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया था। साथ ही, कहा था कि शिपिंग कंपनी चीन के तियांजिंग बंदरगाह पर क्रू बदलने के लिए आवेदन करे, जिसकी जांच के बाद अनुमति दी जा सकती है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने बताया कि बीजिंग में मौजूद भारतीय दूतावास इस मामले में बीजिंग, हेबेई और तियांजांग के चीनी अधिकारियों के संपर्क में लगातार बना हुआ है। इसके अलावा मामले का जल्द समाधान निकालने के लिए नई दिल्ली स्थित चीनी दूतावास से भी बातचीत की गई है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, चीन ने इस मामले में सहायता देने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed