{"_id":"68afbeb72261fdfd890313e7","slug":"india-holds-defence-talks-with-vietnam-south-korea-and-uk-at-chods-meet-in-thailand-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Defence: हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र पर फोकस, भारत ने वियतनाम-दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के साथ की रक्षा बैठक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Defence: हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र पर फोकस, भारत ने वियतनाम-दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के साथ की रक्षा बैठक
Thu, 28 Aug 2025 07:58 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाईलैंड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, थाईलैंड
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 28 Aug 2025 07:58 AM IST
सार
एयर मार्शल दीक्षित ने अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर भारत के फोकस को रेखांकित किया।
विज्ञापन
विभिन्न देशों के सैन्य प्रमुखों से मिलते एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाईलैंड में सीएचओडी 2025 (चीफ ऑफ डिफेंस) सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। भारत की तरफ से चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड स्टाफ, एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित इस सम्मेलन में शामिल हुए। इस सम्मेलन से इतर एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने वियतनाम, दक्षिण कोरिया और ब्रिटेन के शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के मुख्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि एयर मार्शल दीक्षित ने वियतनाम के डिप्टी चीफ ऑफ जनरल स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल थाई दाई न्गोक के साथ बैठक की।
सुरक्षा सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर हुई बात
इनके अलावा एयर मार्शल दीक्षित ने दक्षिण कोरिया के जॉइंट चीफ ऑफ स्टाफ वाइस एडमिरल कांग दोंग जिल और ब्रिटेन के नेवल स्टाफ के प्रमुख जनरल सर ग्वेन जेनकिंस के साथ भी बैठक की। इन बैठकों में सुरक्षा सहयोग बढ़ाने, नौसैन्य परिवहन को समन्वय, सैन्य अभ्यास और साझेदारी को विस्तृत करने पर चर्चा हुई। साथ ही तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग पर बात हुई। इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ ने बताया कि इन बैठकों का उद्देश्य रणनीतिक चर्चा को बढ़ाना और शांति, सुरक्षा और स्थिरता की दिशा में साझा योगदान देना है।
हिंद प्रशांत महासागर की सुरक्षा पर फोकस
इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ मुख्यालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, 'इन बैठकों ने रणनीतिक संवाद को मजबूत करने, व्यावहारिक सहयोग को बढ़ावा देने और हिंद प्रशांत महासागर क्षेत्र में और उसके बाहर शांति, सुरक्षा एवं स्थिरता के लिए सामूहिक रूप से योगदान देने की साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई। एयर मार्शल दीक्षित ने अमेरिकी इंडो-पैसिफिक कमांड (INDOPACOM) के कमांडर एडमिरल सैमुअल पापारो के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता की। इस बैठक में इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में रक्षा साझेदारी को मजबूत करने पर भारत के फोकस को रेखांकित किया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- US: सीडीसी निदेशक मोनारेज ने एक महीने में ही पद छोड़ा, कई अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी दिए इस्तीफे
थाईलैंड में आयोजित हुआ सैन्य प्रमुखों का सम्मेलन
मुख्यालय आईडीएस के अनुसार, बैठक ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को रेखांकित किया, जिसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाना है। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित 26 अगस्त से 28 अगस्त तक आयोजित होने वाले वार्षिक रक्षा प्रमुखों के सम्मेलन (सीएचओडी) में भाग लेने के लिए थाईलैंड में हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन अमेरिकी हिंद-प्रशांत कमान और रॉयल थाई सशस्त्र बलों द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह सम्मेलन एक प्रमुख बहुपक्षीय मंच है जो हिंद-प्रशांत क्षेत्र के देशों के रक्षा प्रमुखों को उभरती क्षेत्रीय और वैश्विक सुरक्षा चुनौतियों, सहयोगात्मक ढांचों और सैन्य संबंधों को मजबूत करने के अवसरों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक साथ लाता है। इस साल समुद्री सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी, साइबर क्षमता, मानवीय सहायता, आपदा राहत और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में स्थिरता को बढ़ावा देने पर ध्यान केंद्रित करने की उम्मीद है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन