फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India has been responsive to our concerns, says senior US official on Pannun case

US: पन्नू मामले पर अमेरिका ने कहा- भारत हमारी चिंताओं को लेकर संवेदनशील, दोनों देशों के बीच सकारात्मक बातचीत

Thu, 27 Jun 2024 12:33 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, वाशिंगटन डीसी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Thu, 27 Jun 2024 12:33 AM IST
सार

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में अमेरिका ने कहा कि भारत हमारी चिंताओं को लेकर संवेदनशील है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने कहा कि हम भारतीय जांच समिति की जांच पर लगातार अपडेट मांग ले रहे हैं।

विज्ञापन
India has been responsive to our concerns, says senior US official on Pannun case
गुरपतवंत सिंह पन्नू - फोटो : एक्स/ShayanKrsna

विस्तार

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को कहा कि गुरपतवंत सिंह पन्नू के मामले में हमारी चिंताओं को लेकर भारत संवेदनशील है। अमेरिका के उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने कहा कि दोनों देशों के बीच काफी सकारात्मक बातचीत हुई है। 

विज्ञापन


'हमारी सीधे भारत सरकार से बातचीत हुई है'

बुधवार को ऑनलाइन मीडिया को संबोधित करते हुए अमेरिकी उप विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने कहा कि अमेरिका द्वारा साझा की गई सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए भारतीय जांच समिति की जांच पर लगातार अपडेट मांगा है। कैंपबेल ने आगे कहा कि इस मामले में भारत सरकार से हमारी बातचीत हुई है, हमने भारत सरकार से स्पष्ट कर दिया है कि हम लगातार इस मामले में भारतीय जांच समिति से अपडेट चाहते हैं।
विज्ञापन


जानिए क्या है खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू का मामला
अमेरिका ने बीते साल दावा किया था कि उन्होंने अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश को नाकाम कर दिया है। कथित तौर पर इस हत्या की साजिश में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर आरोप लगे थे। निखिल गुप्ता को चेक गणराज्य में गिरफ्तार किया गया। अमेरिका ने दावा किया कि जिस अमेरिकी नागरिक की हत्या की साजिश रची गई, वो गुरपतवंत सिंह पन्नू है। पन्नू एक अमेरिकी कनाडाई नागरिक है और खालिस्तानी नेता है। पन्नू भारत में आतंकवादी घोषित है और कई मामलों में वांछित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की कथित साजिश में भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के एक अधिकारी शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट में रॉ के अधिकारी के नाम का खुलासा भी किया गया। हालांकि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस रिपोर्ट को तथ्यहीन और बेबुनियाद बताया था। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा था कि भारत ने जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया हुआ है और वह जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed