फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   "India has an important position in Global South; Former Italian Sherpa for G8 and G20 Giampiero Massolo

G7 Summit: "ग्लोबल साउथ में भारत की स्थिति महत्वपूर्ण"; G8 और G20 के लिए पूर्व इटालियन शेरपा बोले

Fri, 14 Jun 2024 03:27 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बारी
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, बारी Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Jun 2024 03:27 AM IST
सार

G8 और G20 के पूर्व इटालियन शेरपा और राजदूत जियाम्पिएरो मासोलो ने भारत की तारीफ की है। इटली में जी7 शुरू होने के मौके पर उन्होंने कहा कि ग्लोबल साउथ में भारत की स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। 

विज्ञापन
"India has an important position in Global South; Former Italian Sherpa for G8 and G20 Giampiero Massolo
जी7 - फोटो : ani

विस्तार

इटली में G7 शिखर सम्मेलन शुरू हो गया है। इस मौके पर G8 और G20 के पूर्व इटालियन शेरपा और राजदूत जियाम्पिएरो मासोलो ने जोर देकर कहा कि भारत एक प्रमुख देश और एक विशाल लोकतंत्र है। हर कोई इसे एक स्थिर कारक के रूप में गिनता है क्योंकि ग्लोबल साउथ में इसकी एक महत्वपूर्ण स्थिति है। 

विज्ञापन
भारत एक भरोसेमंद देश है

मीडिया से बात करते हुए राजदूत मासोलो ने आगे कहा, "भारत, एक भरोसेमंद और दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण देशों में से एक है। भारत दूसरे के आदेशों का पालन नहीं करता है, वह अपने हितों को लेकर चलता है। भारत चाहता है कि सभी देश एक दूसरे के साथ सहयोग करें। अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए भारत का दृष्टिकोण भी एकदम सही है।’

विज्ञापन

 जी-7 सम्मेलन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि जी-7 केवल पश्चिमी लोकतांत्रिक देशों को साथ लाने के लिए नहीं है बल्कि यह भारत सही अंतरराष्ट्रीय समुदाय को एक साथ लाने के लिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जी7 से इतर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात कर सकते हैं PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी 7 सम्मेलन में शामिल होने के लिए इटली पहुंचे हैं।  यह प्रधानमंत्री मोदी का तीसरे कार्यकाल का पहला विदेश दौरा है। इटली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी करेंगे। साथ ही पीएम मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से मुलाकात कर सकते हैं। 


भारतीय रेस्तरां में उत्साह का माहौल
क्षिण इटली के अपुलिया की राजधानी बारी में एक भारतीय रेस्तरां में जी-7 शिखर सम्मेलन के लिए खुशी और गर्मजोशी का माहौल है। दरअसल, कर्मचारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधिमंडल के ऑर्डर के पूरा करने के लिए तेज गति से काम कर रहे हैं। यह प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जी-7 के एक आउटरीच सत्र में भाग लेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed