फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India handed over 21,000 tonnes of urea to the troubled Sri Lanka

Sri Lanka Crisis: भारत ने संकटग्रस्त श्रीलंका को 21,000 टन से अधिक यूरिया सौंपा, उच्चायोग ने कही ये बात

Mon, 22 Aug 2022 04:12 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 22 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। उच्चायुक्त गोपाल बागले ने भारत के विशेष समर्थन के तहत औपचारिक रूप से श्रीलंका के लोगों को 21,000 टन उर्वरक की आपूर्ति की है।"

विज्ञापन
India handed over 21,000 tonnes of urea to the troubled Sri Lanka
भारत श्रीलंका को यूरिया सौंपा - फोटो : Indian Embassy in Colombo

विस्तार

श्रीलंका अपने इतिहास में सबसे भयंकर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। दूसरी ओर भारत की ओर से लगातार मदद जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को एक विशेष सहायता कार्यक्रम के तहत भारत ने श्रीलंका को 21,000 टन उर्वरक सौंपा। माना जा रहा है कि इस कदम से पड़ोसी देश के किसानों को मदद मिलेगी और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध भी मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


भारत द्वारा हाल के महीनों में संकटग्रस्त श्रीलंका को दी गई इस तरह की यह दूसरी सहायता है। भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीट में कहा, "दोस्ती और सहयोग के रिश्ते को आगे बढ़ाया गया। उच्चायुक्त गोपाल बागले ने भारत के विशेष समर्थन के तहत औपचारिक रूप से श्रीलंका के लोगों को 21,000 टन उर्वरक की आपूर्ति की है।"
विज्ञापन

 

 
इससे पहले बीते जुलाई के महीने में 44,000 टन की आपूर्ति की गई थी। यह आपूर्ति 2022 में भारत द्वारा कुल चार अरब डॉलर की सहायता के तहत की गई। 

कोलंबो स्थित भारतीय उच्चायोग ने कहा, "उर्वरक आपूर्ति से खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा और श्रीलंका के किसानों को मदद मिलेगी। यह कदम भारत के घनिष्ठ संबंधों और भारत तथा श्रीलंका के बीच आपसी विश्वास और सद्भावना को दर्शाता है।"
 
भारत ने मई में श्रीलंका को मौजूदा कृषि सत्र में किसी व्यवधान से बचने के लिए 65,000 टन यूरिया की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया था। श्रीलंका अभी अभूतपूर्व आर्थिक संकट से गुजर रहा है, जिसके कारण वहां ईंधन और अन्य आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी हो गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed