{"_id":"660234c2677e3778b701b977","slug":"india-had-an-impactful-presence-at-the-68th-commission-in-new-york-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Women Empowerment: भारत ने वैश्विक मंच पर किया महिला सशक्तिकरण का नेतृत्व, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Women Empowerment: भारत ने वैश्विक मंच पर किया महिला सशक्तिकरण का नेतृत्व, संयुक्त राष्ट्र ने की तारीफ
Tue, 26 Mar 2024 08:06 AM IST
मिथिलेश नौटियाल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: मिथिलेश नौटियाल
Updated Tue, 26 Mar 2024 08:06 AM IST
सार
Women Empowerment: संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भाग लिया। यहां भारत ने अपनी प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
रुचिरा कंबोज
- फोटो : X ANI
विस्तार
महिला सशक्तिकरण को लेकर भारत ने संयुक्त राष्ट्र में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने इस सम्मेलन में हिस्सा लिया। न्यूयॉर्क स्थित भारतीयों के स्थाई मिशन द्वारा बताया गया कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भारत द्वारा मजबूत पक्ष रखा गया।
विज्ञापन
रुचिरा कंबोज ने रखा मजबूत पक्ष
इस सम्मेलन में भारत की ओर रुचिरा कंबोज ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के साथ साथ लैंगिक समानता पर भी अपना मजबूत पक्ष रखा, जिसकी सभी ने खुलकर तारीफ भी की।
विज्ञापन
भारत ने की सशक्त पहल
न्यूयॉर्क स्थित भारतीयों के स्थायी मिशन द्वारा ट्वीट किया गया कि न्यूयॉर्क में महिलाओं की स्थिति पर 68वें आयोग में भारत ने प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई। भारत द्वारा पैनल में अपने विचार रखे गए और सशक्त पहल की गई। इस वैश्विक मंच पर भारत ने लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण का नेतृत्व किया। आगे बताया गया है कि इस बार भारत द्वारा लैंगिग समानता और महिला सशक्तिकरण पर प्रस्तुति दी गई। इस तरह भारत ने महिला सशक्तिकरण को लेकर वैश्विक मंच पर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन