फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Greece Ties Indian Air Force Chief AP Singh arrives defense partnership get new momentum

India-Greece Ties: ग्रीस दौरे पर पहुंचे भारतीय वायुसेना प्रमुख एपी सिंह, रक्षा साझेदारी को मिलेगी नई रफ्तार

Wed, 25 Jun 2025 07:58 AM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: हिमांशु चंदेल Updated Wed, 25 Jun 2025 07:58 AM IST
सार

भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ग्रीस के आधिकारिक दौरे पर पहुंचे। वहां उनका गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत हुआ। इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग, प्रशिक्षण और रणनीतिक साझेदारी को मजबूती देना है। एयर चीफ मार्शल सिंह ने ग्रीस की लड़ाकू इकाइयों और वायुसेना अकादमी का दौरा किया। 

विज्ञापन
India Greece Ties Indian Air Force Chief AP Singh arrives defense partnership get new momentum
भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह. - फोटो : Photo- X@IAF

विस्तार

भारत और ग्रीस के रक्षा संबंधों को और मजबूती देने के मकसद से भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह आधिकारिक दौरे पर ग्रीस पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान ग्रीस की वायुसेना की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। दोनों देशों के बीच जारी सैन्य सहयोग को नई दिशा देने की उम्मीद इस दौरे से जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोमवार को एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ग्रीस पहुंचे। वहां पापागु मिलिट्री बेस स्थित हेलेनिक एयर फोर्स जनरल स्टाफ में ग्रीस के वायुसेना प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल डिमोस्थेनिस ग्रिगोरियादिस ने उनका औपचारिक स्वागत किया। इस दौरान उन्हें ग्रीस की वायुसेना की संरचना, मिशन और संचालन गतिविधियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लड़ाकू इकाइयों का किया दौरा
भारतीय वायुसेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस दौरे का मुख्य उद्देश्य संचालन और प्रशिक्षण के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूती देना है। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ग्रीस की लड़ाकू इकाइयों का दौरा किया और स्टाफ टॉक्स में हिस्सा लिया। दोनों देशों की वायुसेनाएं पहले भी संयुक्त सैन्य अभ्यास जैसे 'इनियोखोस-23', 'इनियोखोस-25' और 'तरंग शक्ति-24' में भाग ले चुकी हैं।

ये भी पढ़ें: इंदिरा सरकार ने कब बनाई आपातकाल की योजना, जानें तब कैसे थे हिंदुस्तान के हालात

दोनों सेनाएं साथ करेंगी प्रशिक्षण
गौरतलब है कि इन सैन्य अभ्यासों के जरिए दोनों देशों की सेनाओं के बीच इंटरऑपरेबिलिटी यानी एक-दूसरे के साथ मिलकर काम करने की क्षमता में इजाफा हुआ है। इसके साथ ही रणनीतिक साझेदारी भी मजबूत हुई है, जो वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में बेहद अहम मानी जा रही है।


ये भी पढ़ें: इंदिरा के प्रधानमंत्री बनने से कांग्रेस की सरकार गिरने तक, जानें कैसे आई आपातकाल की नौबत

वायुसेना अकादमी का भी किया दौरा
दौरे के दौरान एयर चीफ मार्शल सिंह, ग्रीस की लड़ाकू इकाइयों के अलावा डेकलिया एयर बेस स्थित हेलेनिक वायुसेना अकादमी का भी दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच आपसी प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग और संयुक्त सैन्य योजनाओं पर विस्तार से बातचीत होगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि जब भूमध्य सागर और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में सुरक्षा चुनौतियां बढ़ रही हैं, ऐसे समय में भारत और ग्रीस का सैन्य सहयोग दोनों देशों की सामरिक तैयारियों को मजबूती देगा। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह का यह दौरा न सिर्फ रक्षा साझेदारी को नई ऊंचाई देगा बल्कि भारत की वैश्विक सैन्य कूटनीति को भी मजबूत करेगा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed