{"_id":"5c4c44afbdec220c0c3211b2","slug":"india-gives-30-ambulances-and-6-buses-to-nepal-on-republic-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणतंत्र दिवस पर भारत ने नेपाल को दी 30 एम्बुलेंस और 6 बसें ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गणतंत्र दिवस पर भारत ने नेपाल को दी 30 एम्बुलेंस और 6 बसें
Sat, 26 Jan 2019 05:30 PM IST
Trainee Trainee
शिरीष बी प्रधान, भाषा
शिरीष बी प्रधान, भाषा
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 26 Jan 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
india nepal flag
भारत ने शनिवार को नेपाल को अपना सहयोग विस्तृत करते हुए 30 एम्बुलेंस और छह बसों का उपहार दिया। भारत ने हिमालयी देश को यह उपहार शनिवार को दिया और शनिवार को ही भारत अपना 70वां गणतंत्र दिवस मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
काठमांडू में शनिवार को भारतीय दूतावास परिसर में आयोजित समारोह में नेपाल में भारत के राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने एम्बुलेंसों और बसों की चाभी संगठनों को सौंपी। भारत सरकार 1994 से नेपाल में स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा सेवाओं में पहुंच का विस्तार करने के लिए पूरे नेपाल में विभिन्न संगठनों को 722 एम्बुलेंस और 142 बसें दे चुकी है।
राजदूत पुरी ने गोरखा रेजिमेंट के युद्ध में शामिल हुए पूर्व सैनिकों के परिजनों को नकदी और पूरे देश के 53 स्कूलों एवं पुस्तकालयों को पुस्तकें उपहार में दीं। पुरी ने भारतीय ध्वज फहराया और गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के नाम भारत के राष्ट्रपति का संदेश पढ़ कर सुनाया। इस कार्यक्रम में 2,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन