{"_id":"616862cd7a68b8148a4a6f5e","slug":"india-gets-re-elected-to-un-human-rights-council-for-2022-24-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"UNHRC: 2022-24 कार्यकाल के लिए भारत का फिर से निर्वाचन, 'सम्मान-संवाद-सहयोग' का संदेश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
UNHRC: 2022-24 कार्यकाल के लिए भारत का फिर से निर्वाचन, 'सम्मान-संवाद-सहयोग' का संदेश
Thu, 14 Oct 2021 10:33 PM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:33 PM IST
सार
भारत को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में भारी बहुमत के साथ छठे कार्यकाल के लिए फिर से निर्वाचित किया गया है।
विज्ञापन
UNHRC
- फोटो : UNHRC
विस्तार
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) के लिए 2022-24 कार्यकाल के लिए भारत को गुरुवार को फिर से निर्वाचित किया गया। इसके बाद भारत ने 'सम्मान, संवाद और सहयोग' के जरिए मानवाधिकारों की सुरक्षा और इन्हें प्रोत्साहित करने के लिए अपने कार्य जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई।
विज्ञापन
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने एक ट्वीट में कहा, 'यूएनएचआरसी (2022-24) के लिए भारत भारी बहुमत के साथ फिर से निर्वाचित हुआ है। संयुक्त राष्ट्र सदस्यों को भारत में अपना विश्वास जताने के लिए आभार। हम सम्मान, संवाद, सहयोग के जरिए मानवाधिकारों के लिए काम करना जारी रखेंगे।'
विज्ञापन