फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India fully withdraws soldiers from Maldives says Presidential Spokesperson news in hindi

Maldives: मालदीव में तैनात भारतीय सैनिकों का आखिरी जत्था लौटा, तकनीकी कर्मी देखेंगे विमानन प्लेटफॉर्म का काम

Fri, 10 May 2024 12:20 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 10 May 2024 12:20 PM IST
सार

राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर जोर देने के बाद दोनों देशों (भारत और मालदीव) के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, हिंद महासागर में भारत के लिए मालदीव एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश के तौर पर जाना जाता है।

विज्ञापन
India fully withdraws soldiers from Maldives says Presidential Spokesperson news in hindi
मोहम्मद मुइज्जू - फोटो : एएनआई

विस्तार

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने बताया कि भारत ने निर्धारित समय से पहले ही अपने सभी सैनिकों को वापस बुला लिया है। दरअसल, मुइज्जू सरकार ने भारतीय सैन्य कर्मियों की वापसी के लिए 10 मई तक की समयसीमा निर्धारित की थी। राष्ट्रपति मुइज्जू को एक चीन समर्थक नेता के तौर पर देखा जाता है। पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के दौरान मालदीव में तैनात 90 भारतीय सैनिकों को वापस भेजना ही मुइज्जू की प्रमुख प्रतिज्ञा थी। 
विज्ञापन


भारत आया भारतीय सेना का आखिरी जत्था
राष्ट्रपति कार्यालय की प्रमुख प्रवक्ता हीना वालीद ने बताया कि मालदीव में तैनात भारतीय सेना का आखिरी जत्था भारत वापस लाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि तैनात सैनिकों की संख्या का विवरण बाद में जारी किया जाएगा। बता दें कि भारतीय सेना दो हेलीकॉप्टर और डॉर्नियर एयरक्राफ्ट के संचालन और रखरखाव के लिए मालदीव में तैनात थे, जिसे भारत ने ही उपहार दिया था। 
विज्ञापन


इससे पहले मालदीव सरकार ने घोषणा की थी कि 51 सैन्यकर्मियों को सोमवार को भारत वापस भेज दिया गया। मालदीव सरकार ने इससे पहले बताया कि 89 भारतीय सैन्यकर्मी यहां मौजूद हैं। भारत और मालदीव 10 मई से पहले तक शेष सैन्यकर्मियों को वापस बुलाने के लिए सहमत हुए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि
गुरुवार को एक मीडिया ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जयसवाल ने बताया कि भारतीय सैनिकों का पहला और दूसरा जत्था भारत पहुंच चुका है। अब तीन विमानन प्लेटफॉर्म का संचालन का काम तकनीकी कर्मी देखेंगे। यह तब हुआ, जब मालदीव के विदेश मंत्री मूसा जमीर ने भारत का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय संबंध और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर बातचीत हुई। 


राष्ट्रपति मुइज्जू द्वारा भारतीय सैन्यकर्मियों की वापसी पर जोर देने के बाद दोनों देशों (भारत और मालदीव) के बीच तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई। दरअसल, हिंद महासागर में भारत के लिए मालदीव एक प्रमुख समुद्री पड़ोसी देश के तौर पर जाना जाता है। सागर और नेबरहुड फर्स्ट पॉलिसी जैसी परियोजनाओं में मालदीव विशेष स्थान रखता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed