{"_id":"5c788487bdec227370401c1a","slug":"india-dosier-openly-assessment-qureshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत के डोजियर का खुले दिल से करेंगे आकलन: कुरैशी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारत के डोजियर का खुले दिल से करेंगे आकलन: कुरैशी
Fri, 01 Mar 2019 06:31 AM IST
Avdhesh Kumar
एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 01 Mar 2019 06:31 AM IST
विज्ञापन
पाक विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह पुलवामा हमले में जैश-ए-मोहम्मद की भूमिका और उसके यहां संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित आतंकी संगठन के शिविरों की मौजूदगी के बारे में भारत की ओर से सौंपे गए डोजियर का ‘खुले दिल’ से आकलन करेगा। भारत ने बुधवार को पाकिस्तान के कार्यवाहक उच्चायुक्त को डोजियर सौंपा था।
विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने कहा, ‘हम खुले दिल से भारतीय डोजियर का आकलन करेंगे। काश भारत ने यह पहले भेजा होता। इस डोजियर की समीक्षा की जाएगी, जिसके बाद सभी कानूनी साक्ष्यों की जांच की जाएगी।’ पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि उनका देश भारत की ओर से उपलब्ध कराए गए ‘विश्वसनीय साक्ष्यों’ पर कार्रवाई करेगा। प्रधानमंत्री इमरान खान पहले ही कह चुके हैं कि पाकिस्तान पुलवामा आतंकी हमले की जांच में मदद करेगा। पाकिस्तान आतंकवाद समेत सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार है।
कुरैशी ने चीनी विदेश मंत्री वांग को किया अर्जेंट कॉल
बीजिंग। पाकिस्तान के विदेश मंत्री कुरैशी ने अपने चीनी समकक्ष वांग यी को अर्जेंट फोन कॉल किया। कुरैशी ने पाकिस्तान और भारत के बीच तनाव के बारे में वांग को अवगत कराया। चीनी विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ‘वांग ने कुरैशी को शांति वार्ता को प्रोत्साहित करने के लिए चीन के प्रयासों की जानकारी दी और उम्मीद जताई कि पाकिस्तान और भारत संयम बरतेंगे और हालात को बिगड़ने से रोकने की प्रतिबद्धता पूरी करेंगे।’