फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India contributes USD 800000 towards efforts to continue to expand use of Hindi at United Nations

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी: भारत का भाषा के विस्तार पर जोर, प्रयास जारी रखने के लिए दिया आठ लाख डॉलर का योगदान

Wed, 11 May 2022 07:59 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, संयुक्त राष्ट्र Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 11 May 2022 07:59 PM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने कहा है कि भारत सरकार यूएन में हिंदी के प्रसार को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
India contributes USD 800000 towards efforts to continue to expand use of Hindi at United Nations
संयुक्त राष्ट्र - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों को जारी रखने के लिए भारत ने आठ लाख डॉलर ( लगभग छह करोड़ 18 लाख 40 हजार 40 रुपये) का योगदान दिया है। भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रविंद्र ने वैश्विक संचार के यूएन विभाग की प्रभारी अधिकारी और उप निदेशक मीता होसली को इसका चेक सौंपा। 
विज्ञापन


यूएन के लिए भारत के स्थायी मिशन ने गुरुवार को एक ट्वीट में इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को प्रोत्साहन देने के प्रयास जारी रखने के लिए आठ लाख डॉलर का योगदान दिया है। मिशन ने कहा कि भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र में हिंदी के उपयोग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


मिशन ने कहा कि इन प्रयासों के हिस्से के रूप में हिंदी एट यूएन (Hindi@UN) प्रोजेक्ट को 2018 में संयुक्त राष्ट्र के सार्वजनिक सूचना विभाग के साथ भागीदारी में शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य हिंदी भाषा में यूएन की सार्वजनिक पहुंच बढ़ाना और लाखों हिंदीभाषी लोगों में वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूकता फैलाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत साल 2018 से संयुक्त राष्ट्र के वैश्विक संचार विभाग (डीजीसी) के साथ साझेदारी कर रहा है और हिंदी भाषा में डीजीसी के समाचार और मल्टीमीडिया सामग्री को मुख्यधारा और समेकित करने के लिए अतिरिक्त बजटीय योगदान प्रदान कर रहा है।


साल 2018 से संयुक्त राष्ट्र के समाचारों को हिंदी में इसकी वेबसाइट और ट्विटर, इंस्टाग्राम व फेसबुक पर सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से प्रसारित किया जा रहा है। इसके अलावा हर सप्ताह संयुक्त राष्ट्र समाचारों का हिंदी ऑडियो बुलेटिन (यूएन रेडियो) जारी होता है। इसका वेबलिंक यूएन हिंदी न्यूज वेबसाइट पर उपलब्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed