फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India, China and Russia have no sense of pollution said Donald Trump

ट्रंप ने कहा, 'भारत में ना हवा साफ है और ना पानी, वातावरण के प्रति ठीक से नहीं निभाई जिम्मेदारी'

Thu, 06 Jun 2019 11:52 AM IST
शिल्पा ठाकुर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Thu, 06 Jun 2019 11:52 AM IST
विज्ञापन
India, China and Russia have no sense of pollution said Donald Trump
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : twitter

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ब्रिटेन दौरे के अंतिम दिन जलवायु परिवर्तन को लेकर सारे आरोप भारत, चीन और रूस पर लगा दिए हैं। साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि अमेरिका सबसे साफ जलवायु है। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान ब्रिटिश राजपरिवार के सदस्य प्रिंस चार्ल्स से मुलाकात के बारे में पूछे गए सवाल पर ये बातें कहीं। ट्रंप ने कहा कि इन तीन देशों में ना तो हवा अच्छी है और ना पानी। उनमें से किसी ने भी वातावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाई है। 


loader

ट्रंप ने कहा, "हम (ट्रंप, प्रिंस चार्ल्स) 15 मिनट की बातचीत करने वाले थे लेकिन मुलाकात डेढ़ घंटे तक चली। ज्यादातर समय वही बोलते रहे। वो जलवायु परिवर्तन में खासी रुचि रखते हैं। मैंने ये जरूर कहा कि सारे आंकड़े देखें तो अमेरिका सबसे स्वच्छ जलवायु वाले देशों में से एक है।

यह बेहतर हो रहा है क्योंकि मैं इस बात से सहमत हूं कि हम सबसे अच्छा पानी, सबसे साफ पानी चाहते हैं।"

ट्रंप ने कहा, "चीन, भारत, रूस और कई अन्य देशों के पास अच्छा पानी नहीं है, अच्छी हवा नहीं है, प्रदूषण को लेकर भी समझ नहीं है। अगर आप कुछ शहरों में जाएंगे.. आप सांस नहीं ले पाएंगे, वो अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते।"

राष्ट्रपति ट्रंप ब्रिटेन की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर थे। ट्रंप और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरीजा में ने जिन मुद्दों पर बात की उनमें जलवायु परिवर्तन भी था। लेकिन ब्रिटेन में ट्रंप के खिलाफ भी कई जगह प्रदर्शन देखे गए। लोग अमेरिका के गर्भपात कानूनों और जलवायु परिवर्तन को लेकर ट्रंप के खिलाफ नारे लगा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed