फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Canada row Nijjar death sikh community radicalization of youth

Nijjar Case: 'युवाओं में कट्टरपंथ सिख समुदाय के लिए चिंता का विषय', सिख अखबार के संपादक का दावा

Sun, 08 Oct 2023 08:15 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 08 Oct 2023 08:15 AM IST
सार

सुखी चहल ने कहा कि यह सिख समुदाय के लिए अच्छा नहीं है। यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है और वह आशा करते हैं कि सिख और पंजाबी समुदाय इस मुद्दे पर चर्चा करें, क्योंकि यह सभी के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
India Canada row Nijjar death sikh community radicalization of youth
Sukhi Chahal - फोटो : ANI

विस्तार

खालसा टुडे के प्रधान संपादक सुखी चहल ने ब्रांपटन में आठ सिख युवाओं को शस्त्र अधिनियम के तहत गिरफ्तार किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि युवाओं में ये कट्टरपंथ सिख समुदाय के लिए चिंता का विषय है।
विज्ञापन


सिख समुदाय के लिए जताई चिंता
चहल ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि युवाओं के पास हथियार तक पहुंच है और वे संगठित अपराध का हिस्सा बनते जा रहे हैं। सिख समुदाय के लिए चिंता व्यक्त करते हुए चहल ने कहा, 'वैंकुवर या टोरंटो की तरफ इस तरह की गतिविधियां बहुत ही दुखद, चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है। हम लंबे समय से ही इस पर बात कर रहे हैं कि युवाओं में कट्टरपंथ सिख समुदाय के लिए चिंता का विषय है।' 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'यह सिख समुदाय के लिए अच्छा नहीं है। यह बहुत बड़ा चिंता का विषय है और मैं आशा करता हूं कि सिख और पंजाबी समुदाय इस मुद्दे पर चर्चा करें, क्योंकि यह सभी के लिए चिंता का विषय है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन



कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो का भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के बाद ही भारत और कनाडा के रिश्तों के बीच लगातार तनाव देखने को मिल रहा है। निज्जर एक कुख्यात आतंकी था, जिसकी ब्रिटिश कोलंबिया के गुरुद्वारे के बाहर 18 जून को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

निज्जर की हत्या के बाद कनाडा के पीएम ट्रूडो ने कनाडाई संसद में बहस के दौरान निज्जर की हत्या में भारत सरकार के एजेंट का हाथ होने का दावा किया था। हालांकि, भारत ने दावों को बेबुनियाद करार दिया था। कनाडा ने अभी तक अपने दावों पर कोई सबूत पेश नहीं किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed