फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India can get reinvents from Iran in oil import exemption

भारत को ईरान से तेल अयात में नए सिरे से मिल सकती है छूट

Fri, 05 Apr 2019 12:17 AM IST
Avdhesh Kumar एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 05 Apr 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
India can get reinvents from Iran in oil import exemption
सांकेतिक तस्वीर
ईरान से कच्चे तेल के आयात को लेकर भारत को नए सिरे से छूट मिल सकती है। ट्रंप प्रशासन इस पर विचार कर रहा है, जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। भारत के अलावा जिन देशों को तेल अयात की छूट मिल सकती हैं, उनमें दक्षिण कोरिया, चीन, जापान और तुर्की जैसे देश शामिल हैं।
विज्ञापन

 
अमेरिकी विश्लेषकों के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भारत समेत आठ देशों को एक बार फिर ईरान से कच्चे तेल का आयात करने की छूट दे सकते हैं। फिलहाल इन आठ देशों को मई तक ईरान से कच्चा तेल खरीदने की अनुमति मिली हुई है। ईरान के साथ हुए ऐतिहासिक परमाणु समझौते से अमेरिका के अलग होने के बाद दोनों देशों में तनाव बढ़ गया था। बिगड़ते संबंधों के बीच पिछले साल अमेरिका ने भारत समेत दुनिया के अन्य देशों पर ईरान से कच्चे तेल के आयात पर रोक लगा दी थी। 
विज्ञापन


ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि ईरान से तेल अयात जारी रखने वाले देशों को अमेरिकी प्रतिबंधों का सामना करा पड़ेगा। हालांकि, ऊर्जा जरूरतों को देखते हुए नवंबर में अमेरिका ने भारत, चीन, तुर्की, दक्षिण कोरिया और जापान समेत आठ देशों को ईरान से कच्चा तेल आयात करने की छूट दे दी थी। यह छूट इस साल 2 मई तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्लेषकों के अनुसार, कई दौर की बार बातचीत के बाद भी अमेरिका ईरान के तेल निर्यात को शून्य करने में कामयाब नहीं हो पाया है। ऐसे में अमेरिका ईरान से तेल निर्यात में कमी लाने के लिए इन देशों को सशर्त छूट दे सकता है। आपको बता दें कि ईरान तेल उत्पादक देशों ओपेक का चौथा सबसे बड़ा तेल उत्पादक देश है। 

वेनेजुएला से तेल खरीदने पर भी है प्रतिबंध

वेनेजुएला में जारी राजनीतिक संकट के बीच अमेरिका ने ईरान की तरह ही हाल में इस लैटिन अमेरिकी देश से तेल अयात करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसका सीधा असर भारत समेत अन्य देशों पर पड़ा है। हालांकि, अमेरिकी दबाव के चलते भारत ने वेनेजुएला से कच्चे तेल के अयात को करीब करीब बंद कर चुका है। इस पर अमेरिका ने खुशी जताई थी।

दुनिया में सबसे अधिक कर लगाने वाला देश भारत: ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को दुनिया का सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाला देश बताया है। ट्रंप ने यह भी कहा कि इतना अधिक टैरिफ उचित नहीं है। राष्ट्रीय रिपब्लिकन कांग्रेस कमेटी के वार्षिक स्प्रिंग डिनर के दौरान ट्रंप ने कहा, ‘मुझे भारत के प्रधानमंत्री मोदी का फोन आया। वे दुनिया के सबसे अधिक टैक्स लगाने वाले देशों में से एक हैं। उन्होंने हमसे 100 प्रतिशत टैक्स लिया। जबकि हम उनसे कुछ नहीं लेते। 

हम हार्ले डेविडसन को भारत भेजते हैं और वे हमसे शुल्क लेते हैं’। ये ठीक नहीं है’। गौरतलब है कि साल 2019 की शुरुआत में व्हाइट हाउस में ट्रंप ने कहा था कि वह हार्ले-डेविडसन मोटरसाइकिल पर आयात शुल्क को 100 प्रतिशत से घटाकर 50 प्रतिशत करने के भारत के फैसले से संतुष्ट हैं। बताते चलें कि इस साल फरवरी में भारत ने पूरी तरह से आयातित मोटरसाइकिलों (800 सीसी से ऊपर) पर आयात शुल्क घटाकर 75 प्रतिशत से 50 प्रतिशत कर दिया था।   

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed