फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India born John Kurian named dean of Vanderbilt School of Medicine Basic Sciences read some important news

Big News: भारतवंशी विज्ञानी जॉन कुरियन अमेरिका के कॉलेज में डीन नामित, पाकिस्तान ने किस बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, पढ़ें खास खबरें

Sat, 25 Jun 2022 02:23 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, ह्यूस्टन।
एजेंसी, ह्यूस्टन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 25 Jun 2022 02:23 AM IST
सार

मूल रूप से भारत से, कुरियन बेसिक साइंसेज के संस्थापक डीन लॉरेंस जे. मार्नेट का स्थान लेंगे। वहीं पाकिस्तान ने सेना प्रमुख बाजवा के विरुद्ध कनाडाई सांसद केमिक की टिप्पणी को लेकर कनाडा के समक्ष कड़ा राजयनिक विरोध दर्ज कराया है।

विज्ञापन
India born John Kurian named dean of Vanderbilt School of Medicine Basic Sciences read some important news
भारतवंशी विज्ञानी जॉन कुरियन - फोटो : twitter.com/@VanderbiltU

विस्तार

भारत में जन्मे संरचनात्मक जीवविज्ञानी, जॉन कुरियन को वेंडरबिल्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन बेसिक साइंसेज के अगले डीन के रूप में नामित किया गया है। कुरियन शीर्ष अमेरिकी स्कूलों और कॉलेजों में भारतवंशियों की बढ़ती संख्या में शामिल हो रहे हैं।

विज्ञापन


वेंडरबिल्ट स्कूल ऑफ मेडिसिन बेसिक साइंसेज अमेरिकी राज्य टेनेसी में स्थित है। मूल रूप से भारत से, कुरियन बेसिक साइंसेज के संस्थापक डीन लॉरेंस जे. मार्नेट का स्थान लेंगे। मद्रास विवि से पढ़ाई के बाद कुरियन अमेरिका चले गए। यहां वह कैलिफोर्निया विवि, बर्कले में आणविक और कोशिका जीव विज्ञान के प्रोफेसर और 30 से अधिक वर्षों के लिए हॉवर्ड ह्यूजेस मेडिकल इंस्टीट्यूट के अन्वेषक रहे हैं। उन्होंने कैंसर के इलाज में काम आने वाली दवाओं पर प्रशंसनीय काम किया है।
विज्ञापन


कनाडाई सांसद के बयान पर पाकिस्तान ने जताई कड़ी आपत्ति
पाकिस्तान ने सेना प्रमुख जनरल जावेद कमर बाजवा के विरुद्ध कनाडाई सांसद केमिक की टिप्पणी को लेकर कनाडा के समक्ष कड़ा राजयनिक विरोध दर्ज कराया है। द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार, विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान में कनाडा के उच्चायुक्त को तलब कर कड़ी आपत्ति जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर के मुताबिक, राजनयिक से कहा गया है कि हाल में पाकिस्तान के खिलाफ की गई कनाडा के सांसद टॉम केमिक की टिप्पणी राजनयिक नियमों के खिलाफ और बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। विदेश मंत्रालय ने इस संबंध में औपचारिक बयान जारी नहीं किया है। कंजर्वेटिव सांसद केमिक ने कनाडाई संसद में जनरल बाजवा पर पाकिस्तानी राजनीति में दखल का आरोप लगाया था। 

उत्तर कोरिया : अग्रिम मोर्चे के सैनिकों के लिए नई कार्य योजना मंजूर
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग-उन ने ‘विरोधी ताकतों’ से निपटने के लिए अग्रिम मोर्चे के सैनिकों के कामों में एक ‘अहम सैन्य कार्य योजना’ शामिल करने और देश की परमाणु क्षमता को मजबूत करने का फैसला किया है। सरकारी मीडिया के मुताबिक सत्तारूढ़ वर्कर्स पार्टी के केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्यों की अहम बैठक में यह फैसला लिया गया।

उत्तर कोरिया ने हालांकि अग्रिम मोर्चे की सेना इकाइयों के लिए नए अभियानगत कार्यों को ब्योरा नहीं दिया, लेकिन विश्लेषक मानते हैं कि संभवत: प्रतिद्वंद्वी दक्षिण कोरिया के साथ लगती सीमा पर परमाणु हथियार तैनात करने की योजना बनाई जा रही हो। ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ के अनुसार, सैन्य आयोग की तीन दिनी बैठक के दौरान किम ने देश की सैन्य ताकत को मजबूत करने और विरोधी ताकतों से निपटने के लिए आत्मरक्षा संबंधी क्षमताओं को मजबूत करने की योजना पर काम करने आह्वान किया। 

स्वास्थ्य प्रबंधन में इस्राइली अनुभव भारत के लिए मददगार : विशेषज्ञ
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ. ए. राजन सिंह ने कहा, भारत डिजिटल सेहत सेवा क्रांति के शिखर पर है। संकट के समय में स्वास्थ्य सेवा प्रबंधन में नई सोच व प्रौद्योगिकी के साथ इस्राइल का अनुभव स्वास्थ्य देखभाल प्रणालियों के कुशल प्रबंधन में बहुत मददगार साबित हो सकता है।

इस्राइल के हाइफा में ‘माशाव कार्मल प्रशिक्षण केंद्र’ द्वारा ‘संकट के समय में स्वास्थ्य सेवाओं का प्रबंधन’ विषय पर एक कार्यक्रम के तहत दो सप्ताह के अंतरराष्ट्रीय पाठ्यक्रम में हिस्सा लेने आए एम्स दिल्ली में स्वास्थ्य प्रबंधन के अतिरिक्त प्रोफेसर डॉ. सिंह ने कहा, यह देश इतने संकट के दौर से गुजरा है कि इसने आपातकालीन सेवाओं पर न केवल ध्यान केंद्रित किया, बल्कि बहुत अच्छी तरह से इसे व्यवस्थित भी किया है। एम्स विशेषज्ञ और दिल्ली नगर निगम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश नाथ प्रसाद भी यहां 12 देशों के डॉक्टरों के समूह में शामिल थे।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना का सितंबर में भारत दौरा संभव
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सितंबर की शुरुआत में भारत आ सकती हैं। उनके प्रवक्ता ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक दिन पूर्व ढाका में भारतीय उच्चायुक्त विक्रम के. डोरास्वामी ने प्रधानमंत्री शेख हसीना से मिलकर उन्हें पीएम मोदी का आधिकारिक निमंत्रण सौंपा। हसीना के प्रेस सचिव इहसानुल करीम ने कहा, प्रधानमंत्री की यात्रा से पहले दोनों देशों के बीच मंत्रीस्तरीय वार्ता होगी।

स्कूल में आग, 500 बच्चों को सुरक्षित निकाला
बड़ौदा के मकरपुर के फीनिक्स स्कूल में शुक्रवार को शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद 500 से अधिक बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। दमकल अधिकारी ने बताया, स्कूल की तीसरी मंजिल में शॉर्ट सर्किट से आग लगकर धुआं फैल गया था, जिसमें बच्चे फंसे हुए थे। ऐसे में दो दमकल कर्मियों ने भवन में प्रवेश कर बच्चों को सुरक्षित निकाला। एजेंसी

रिट और इनविट में यूपीआई से निवेश
नई दिल्ली। सेबी ने रिट और इनविट में खुदरा निवेशकों को यूपीआई से निवेश करने की सुविधा दी है। शुक्रवार को इसने कहा कि एक अगस्त से इन दोनों साधनों के सार्वजनिक निर्गम में निवेशक 5 लाख रुपये तक का निवेश कर सकते हैं। दो अलग-अलग सर्कुलर में यह जानकारी दी गई है। 

मई तक 52,460 टन प्याज की हुई खरीद
 केंद्र ने बफर स्टॉक बनाए रखने के लिए मई तक 52,460 टन प्याज की खरीद की है। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, नेफेड ने 31 मई तक 52,460.34 टन प्याज की खरीद की है। 2022-23 के लिए 2.5 लाख टन प्याज की खरीद का लक्ष्य रखा गया है, जो अगले महीने तक हासिल हो जाएगा। 

सेबी ने लगाया 94 करोड़ रुपये जुर्माना
अवैध रूप से पैसे जुटाने पर सेबी ने जीसीए मार्केटिंग व दो अधिकारियों गुरदीप सिंह और अमरजीत सिंह चीमा पर 94 करोड़ जुर्माना लगाया है। कंपनी ने निवेशकों से 2005 से 2014 के बीच 428 करोड़ जुटाई थे। उधर, माइंडट्री के शेयर में इनसाइडर ट्रेडिंग में चार लोगों पर 5 लाख जुर्माना लगा है। 

बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 118 हुई
असम में बाढ़ के हालात शुक्रवार को भी गंभीर बने रहे। बीते 24 घंटों में 10 मौतें होने से जलप्रलय में मरने वालों की संख्या बढ़कर 118 हो गई। वहीं, 45.34 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। ब्रह्मपुत्र व बराक नदियां सहायक नदियों के साथ उफान पर हैं और सिलचर के अधिकतर इलाके जलमग्न हैं। यहां वायुसेना के हेलीकॉप्टर से भोजन पैकेट, पानी की बोतलें गिराई जा रही हैं। हालांकि, कुछ क्षेत्रों में पानी का स्तर घटने लगा है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) ने कछार जिला सहित अधिक प्रभावित इलाकों में अतिरिक्त संसाधनों के साथ बचाव-राहत कार्य तेज कर दिए हैं। इसके अलावा, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की दो टीमें विमान के जरिए कछार में प्रभावित लोगों को राहत पहुंचाने के काम में जुट गई हैं। एजेंसी

हरित हाइड्रोजन के उत्पादन को सुलभ बनाएं : मांडविया
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मांडविया ने उद्योग जगत से पर्यावरण अनुकूल ‘हरित हाइड्रोजन’ के उत्पादन को किफायती और सुलभ बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि भौगोलिक लाभ के कारण भारत के पास हरित हाइड्रोजन के क्षेत्र में अपार सभावनाएं हैं।

मांडविया ने कहा कि सरकार अकेले हरित ऊर्जा के लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सकती है। इसके लिए उद्योगों, शिक्षाविदों और सरकार के बीच तालमेल की जरूरत है। सरकार ने राष्ट्रीय हाइड्रोजन मिशन के तहत वर्ष 2030 तक 50 लाख टन हरित ऊर्जा का लक्ष्य रखा है। उन्होंने कहा कि इस दिशा में ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से काम होना चाहिए। एजेंसी

ट्रंप को आतंकी कहने वाले सीजे वेलरमैन को ट्विटर ने बैन किया
भारत की छवि खराब करने के लिए दुष्प्रचार करने वाले कथित पत्रकार सीजे वेलरमैन को ट्विटर ने बैन कर दिया है। ट्विटर ने कहा, भारत के सूचना व प्रसारण मंत्रालय के अनुरोध पर झूठी खबरें फैलाने के आरोप में वेलरमैन के ट्विटर हैंडल को भारत में प्रतिबंधित किया है। वहीं, वेलरमैन ने कहा, भारत में नरेंद्र मोदी के दक्षिणपंथी, हिंदू फासीवादी शासन ने जबरन उनके ट्विटर को बैन कराया है। वहीं,कलिंगा राइट्स फोरम ने दावा किया कि केंद्र ने वेलरमैन के भारत विरोधी प्रचार के खिलाफ उनकी शिकायतों पर कार्रवाई की थी। 

कुत्ते के बर्थडे पर काटा 100 किलो का केक चार हजार को दी पार्टी
कर्नाटक के एक शख्स ने अपने पालतू जानवर के लिए बेइंतहा प्यार का नायाब उदाहरण पेश किया है। बेलगावी जिले के तुक्कनाती निवासी शिवप्पा मराड़ी ने अपने कुत्ते कृष के जन्मदिन पर न सिर्फ 100 किलो का केक काटा बल्कि चार हजार लोगों को खाना भी खिलाया। कृष को लेकर बैंडबाजे के साथ एक मार्च भी निकाला गया। इस अनोखे जन्मदिन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कुत्ते के मालिक की काफी सराहना कर रहे हैं। मराड़ी ने कहा, कृष वफादार और काफी समय से साथ है। एजेंसी

बैंक घोटाले में पांच ठिकानों पर सीबीआई छापा
सीबीआई ने 69.33 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में दिल्ली की पैकेजिंग कंपनी रेव स्कैंस के पांच ठिकानों पर छापा मारा। इंडियन ओवरसीज बैंक की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। आरोप है कि कंपनी ने अपने खातों में हेरफेर कर बैंक को चपत लगाई है।

बैंक के मुताबिक, 2011-16 के बीच कंपनी ने बैंक से लिए कर्ज को ठिकाने लगाने के लिए बहीखातों में धांधली की। सीबीआई ने शुक्रवार को कंपनी के पूर्व निदेशकों के पांच ठिकानों को खंगाला। आरोप है, कंपनी और उसके निदेशकों राकेश भटनागर, भवनेश कुमार कंवर, प्रेमनाथ अरोड़ा और अनुराधा भटनागर ने फर्जीवाड़ा कर बैंक को 69.33 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया और खुद गलत तरह से मुनाफा कमाया। 

राज्यसभा के नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को नायडू ने दिलाई शपथ
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को नवनिर्वाचित पांच सदस्यों को राज्यसभा कक्ष में शपथ दिलाई गई। इनमें आंध्र प्रदेश से वाईएसआर कांग्रेस के निरंजन रेड्डी सिरगापुर और रयागा कृष्णैया, तेलंगाना से टीआरएस के दामोदर राव दिवाकोंडा और बी पार्थसारथी रेड्डी, जबकि ओडिशा से बीजू जनता दल के निरंजन बिशी शामिल हैं। ये सभी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed