फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Bangladesh BSF BGB meeting for Border areas Security Minority Safety issue raised news and updates

India-Bangladesh: बीएसएफ को बीजीबी का आश्वासन- सीमावर्ती जिलों के अल्पसंख्यकों की होगी सुरक्षा

Sat, 07 Sep 2024 07:59 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो
एन. अर्जुन, अमर उजाला ब्यूरो Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 07 Sep 2024 07:59 AM IST
सार

इन सीमा बैठकों के दौरान, बीजीबी अधिकारियों से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को रोकने के लिए आग्रह किया गया। 

विज्ञापन
India Bangladesh BSF BGB meeting for Border areas Security Minority Safety issue raised news and updates
बीएसएफ और बीजीबी के अधिकारियों के बीच बैठक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा पर वर्तमान स्थिति की निगरानी के लिए गुरुवार को समिति की दूसरी बैठक हुई। बैठक में बीएसफ ने बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) के साथ विभिन्न संचारों की प्रगति और विशेष रूप से बांग्लादेश के सीमावर्ती जिलों में रहने वाले अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा की स्थिति की चर्चा की। बीजीबी ने अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 12 दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने विभिन्न स्तरों पर लगभग 722 सीमा बैठकें की हैं। बैठक की अध्यक्षता बीएसएफ (पूर्वी कमान) के एडीजी रवि गांधी ने की, जिसमें भारतीय भूमि बंदरगाह प्राधिकरण (एलपीएआई) के सदस्यों सहित सभी अन्य सदस्यों ने भाग लिया। 
विज्ञापन


बीएसएफ ने अवैध घुसपैठ का मुद्दा उठाया 
बीएसएफ के पूर्वी कमान के प्रवक्ता संजय गुप्ता ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में इसके अलावा, दोनों सीमा सुरक्षा बलों ने पूर्वी कमान के क्षेत्राधिकार में संवेदनशील भागो में 1367 समन्वित समन्वयकारी गश्त (एससीपी) की है। इन सीमा बैठकों के दौरान, बीजीबी अधिकारियों से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले बांग्लादेशी नागरिकों को रोकने के लिए आग्रह किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश (बीजीबी) ने बैठकों के दौरान बांग्लादेश में भारतीय नागरिकों और अल्पसंख्यक समुदायों के लोगों की सुरक्षा के लिए सभी कदम उठाने का आश्वासन दिया। दोनों सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारी विभिन्न मामलों पर वास्तविक समय में सूचना साझा करते हुए निरंतर संपर्क में हैं। 

बीएसएफ ने कीं 15 दिनों में 614 बैठकें 
गुप्ता ने बताया कि बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के साथ रहने वाले भारतीय ग्रामीणों के साथ ग्रामीण समन्वय बैठकें भी आयोजित की हैं ताकि वे बांग्लादेश में व्याप्त स्थिति के बारे में जागरूक हों और सीमा प्रबंधन में उनका सहयोग लिया जा सके। पूर्वी कमान के क्षेत्राधिकार में पिछले 15 दिनों में कुल 614 ऐसी बैठकें आयोजित की गई हैं, जहां ग्रामीणों ने बहुत गर्मजोशी से प्रतिक्रिया दी है। इसके अलावा, इस अवधि के दौरान सीमा की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सहयोगी एजेंसियों के साथ भी कई बैठकें आयोजित की गई हैं। 


अंतरराष्ट्रीय सीमा पर है शांतिपूर्ण स्थिति 
गुप्ता ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थिति शांतिपूर्ण बनी हुई है और बीएसएफ अंतरराष्ट्रीय सीमा की अक्षुणता के साथ-साथ सीमा के निकट रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। बीएसएफ कर्मी समन्वित सीमा प्रबंधन योजना (सीबीएमपी) के अंतर्गत बीजीबी के साथ परस्पर सहयोग में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed