फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India asks Iran to continue cooperation with International Atomic Energy Agency

भारत ने ईरान से अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के साथ सहयोग जारी रखने को कहा

Fri, 02 Jul 2021 01:05 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र
एजेंसी, संयुक्त राष्ट्र Published by: देव कश्यप Updated Fri, 02 Jul 2021 01:05 AM IST
सार

  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, सभी लंबित मुद्दे संवाद व कूटनीति से हल होने चाहिए

विज्ञापन
India asks Iran to continue cooperation with International Atomic Energy Agency
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति - फोटो : ANI

विस्तार

भारत ने ईरान से परमाणु कार्यक्रम संबंधी सत्यापन गतिविधियों और सभी लंबित मुद्दों के समाधान के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के साथ सहयोग जारी रखने को कहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने ईरान परमाणु मुद्दे पर प्रस्ताव 2231 (2015) के कार्यान्वयन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में यह आग्रह किया।  

विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) और प्रस्ताव 2231 के पूर्ण तथा प्रभावी कार्यान्वयन का समर्थन करता है। जेसीपीओए को ईरान परमाणु समझौते के तौर पर जाना जाता है। जेसीपीओए 14 जुलाई 2015 को ईरान तथा चीन, फ्रांस, रूस, ब्रिटेन, अमेरिका और जर्मनी के बीच विएना में ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर हुआ एक समझौता है।
विज्ञापन


तिरुमूर्ति ने कहा, हम मानते हैं कि जेसीपीओए से संबंधित सभी मुद्दे संवाद और कूटनीति के जरिये शांतिपूर्ण तरीके से हल होने चाहिए और हमने उन सभी कोशिशों को समर्थन दिया है जो लंबित मुद्दों को सार्थक तरीके से हल करने में मदद करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed