{"_id":"5f9c6ea068be4160921631b5","slug":"india-and-us-will-work-together-on-un-security-council-agenda","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर मिलकर काम करेंगे भारत-अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सुरक्षा परिषद के एजेंडे पर मिलकर काम करेंगे भारत-अमेरिका
Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल की शुरुआत में ही मेक्सिको और आयरलैंड के साथ भारत को दो साल तक संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) का अस्थायी सदस्य चुने जाने के बाद उसने अमेरिका से व्यापक वार्ता की। भारत ने लोकतंत्र, बहुलतावाद और नियम आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के साझा मूल्यों को देखते हुए मिलकर काम करने पर सहमति जताई।
विज्ञापन
भारत-अमेरिका ने यूएनएससी के एजेंडे पर हुई व्यापक चर्चा में साझा मूल्यों पर विशेष फोकस किया गया। अमेरिका आगामी कार्यकाल में गैर-स्थायी सदस्य के बतौर भारत के साथ मिलकर काम करने पर सहमत रहा। बता दें कि भारत संरक्षा परिषद में कुछ सुधारों की वकालत करता रहा है।
विज्ञापन
भारत का कहना है कि सुरक्षा परिषद की संरचना मौजूदा हकीकतों को परिलक्षित नहीं करती है। उसमें पर्याप्त प्रतिनिधित्व भी नहीं है। अमेरिका के साथ बुधवार और बृहस्पतिवार को हुई दो दिनी वार्ता के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव (अंतरराष्ट्रीय संगठन एवं सम्मेलन) विनय कुमार ने किया जबकि अमेरिकी दल का नेतृत्व वहां के अंतरराष्ट्रीय संगठन मामलों के ब्यूरो की अधिकारी पामेला डी प्रियोर ने किया।
विज्ञापन
चीन करता रहा है भारत का विरोध
यूएनएससी में पांच स्थायी सदस्य समेत कुल 15 सदस्य हैं। इसके स्थायी सदस्यों में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, रूस और चीन शामिल हैं। परिषद में चीन एकमात्र ऐसा स्थायी सदस्य है जो इस इकाई में भारत के शामिल होने का विरोध करता है। इसके 10 अस्थायी सदस्यों में से आधे सदस्य हर साल दो वर्ष के कार्यकाल के लिए चुने जाते हैं।