फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India and Russia will jointly make military equipment under Made in India; what Russian Foreign Minister said

Russia: मेक इन इंडिया के तहत भारत-रूस मिलकर बनाएंगे सैन्य उपकरण, चेन्नई-व्लादिवोस्तोक मार्ग पर कही यह बात

Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
आदर्श शर्मा वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, मॉस्को Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 06:44 PM IST
सार

विदेश मंत्री जयशंकर से मुलाकात के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि मेक इन इंडिया के तहत दोनों देश सैन्य उपकरणों के उत्पादन पर सहमत हुए हैं। 

विज्ञापन
India and Russia will jointly make military equipment under Made in India; what Russian Foreign Minister said
जयशंकर- लावरोव - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर इन दिनों पांच दिवसीय रूस के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भारतीय समुदायों के लोगों से भी बातचीत की। साथ ही अपने रूसी समकक्ष विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के साथ द्विपक्षीय वार्ता की है। इस दौरान आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की गई। इसी बीच, रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को मेक इन इंडियाके तहत सैन्य उत्पादों का उत्पादन करने की भारत की पहल का समर्थन करने की इच्छा जताई है। लावरोव ने कहा कि बैठक के दौरान इसको लेकर कई कदम उठाए गए हैं, जिससे भारत और रूस के बीच सहयोग का विस्तार होगा। साथ ही अंतरराष्ट्रीय परिवहन गलियारे के तहत चेन्नई-व्लादिवोस्तोक मार्ग की स्थापना पर भी जोर दिया गया है।
विज्ञापन

 
सैन्य और तकनीकी सहयोग पर चर्चा- लावरोव
जयंशकर के साथ बैठक के बाद पत्रकारों को संबोधित करते हुए लावरोव ने कहा कि हमने आधुनिक हथियारों के संयुक्त उत्पादन की संभावनाओं पर चर्चा की, जिसमें सैन्य और तकनीकी सहयोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारे पर इस क्षेत्र एक खास हुनर हैं। दोनों देशों का सहयोग रणनीतिक प्रकृति की है। सहयोग को प्रगाढ़ करना दोनों राष्ट्रों के हितों में हैं। साथ ही ये सभी यूरेशियन महाद्वीप में सुरक्षा के हितों से मेल खाता है। 
विज्ञापन


ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने पर जोर- लावरोव
पत्रकारों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप सभी को पता है कि भारतीय सहयोगियों की उनके सैन्य और तकनीकी संबंधों में विविधता लाने के इच्छा का सम्मान करते हैं। इसलिए हम मेक इन इंडिया कार्यक्रम के तहत सैन्य उत्पादों का उत्पादन करने का समर्थन करते हैं। बैठक में हमने ऊर्जा सहयोग को मजबूत करने की अपनी आकांक्षा की पुष्टि की है। लावरोव ने कहा कि मैं और मेरे समकक्ष जयशंकर दोनों देशों के संबंधों के कानूनी ढांचे का विस्तार करने पर भी सहमत हुए। आज हमने इसको लेकर कई कदम उठाए हैं, जिसमें उत्तरी समुद्री मार्ग के विस्तार पर सहयोग शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों देशों के संबंध में प्रगाढ़ता, कई क्षेत्रों में सहयोग का वादा
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि भारत और रूस संबंध बेहद प्रगाढ़ हैं। ये रिश्ते रणनीतिक अभिसरण, भू-राजनीतिक हितों पर आधारित हैं। ब्रिक्स सहित कई अतंरराष्ट्रीय मुद्दों के संबंध में राजनीतिक सहयोग पर चर्चा करने का समय हैं। हमने मौजूदा दोनों देशों के तथ्य की सराहना की। भारत और रूस ने पिछले वर्ष 50 अरब डॉलर का कारोबार किया है। उम्मीद है कि अगले साल यह आंकड़ा भी हम पार कर लेंगे। दोनों देशों के बीच व्यापार अधिक संतुलित है, यह टिकाऊ है और यह निष्पक्ष बाजार पहुंच प्रदान करता है। साथ ही कहा कि हम इस बात पर सहमत हुए हैं कि भारत और यूरेशियन आर्थिक संघ के बीच मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत इस साल जनवरी की दूसरी छमाही में फिर से शुरू की जाएगी।


यूएन में भारत हो स्थायी सदस्य- रुस
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता पर रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि आर्थिक और निवेश को गहरा करने के लिए कई समझौते हुए हैं। हमने हमारे बहुपक्षीय मदद पर ध्यान दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी सदस्य बनने को लेकर रूस समर्थन करता है। साथ ही उन्होंने कहा कि नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन में विवादास्पद मुद्दों को बड़ी चतुराई से संभाला गया। यह दिखाता है कि भारत की विदेश नीति कितनी अच्छी है। बता दें भारत लंबे समय से यूएनएससी में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहा है। वर्तमान में सिर्फ पांच देश ही इसके स्थायी सदस्य हैं, जिनमें ब्रिटेन, चीन, रूस, अमेरिका और फ्रांस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed