फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India and Japan join hands to help Sri Lanka Economic Crisis

Sri Lanka Crisis: संकटग्रस्त श्रीलंका की सहायता के लिए भारत व जापान ने मिलाए हाथ

Wed, 01 Jun 2022 03:55 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोलंबो।
एजेंसी, कोलंबो। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 01 Jun 2022 03:55 AM IST
सार

जापान के साथ समझौते से पहले भी श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। मानवीय मदद वाले सामानों, खाना बनाने वाली गैस, तेल, और चिकित्सीय सामानों से लदे जहाज भेजे गए हैं।

विज्ञापन
India and Japan join hands to help Sri Lanka Economic Crisis
PM Modi and Fumio Kishida - फोटो : ANI

विस्तार

आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका की मदद के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री फ्यूमियो किशिदा ने हाथ मिला लिए हैं। कोलंबो गेजेट की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 मई को दोनों नेताओं की चतुर्भुज सुरक्षा वार्ता से अलग हुई बैठक के दौरान इस पर सहमति बनी। जापानी विदेश मंत्रालय ने बताया, दोनों के बीच श्रीलंका के सुरक्षा हालात पर चर्चा के बाद मानवीय मदद पहुंचाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


जापान के साथ समझौते से पहले भी श्रीलंका को आर्थिक संकट से निकालने के लिए भारत हर संभव प्रयास कर रहा है। मानवीय मदद वाले सामानों, खाना बनाने वाली गैस, तेल, और चिकित्सीय सामानों से लदे जहाज भेजे गए हैं। इसके अलावा, भारत ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म संबंधी गतिविधियां बढ़ाने के लिए भी 54 करोड़ श्रीलंकाई रुपये दिए हैं।
विज्ञापन


40 हजार मीट्रिक टन डीजल लेकर पहुंचा भारतीय जहाज
भारत ने बताया कि उसने ऊर्जा संकट से निपटने में श्रीलंका की मदद के लिए 40 हजार मीट्रिक टन डीजल भेजा है। इससे पहले भारत ने आर्थिक संकट के मद्देनजर श्रीलंका को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर का तेल उधार देने को मंजूरी दी थी। 23 मई को भारत ने 40 मीट्रिक टन पेट्रोल श्रीलंका भेजा था। भारतीय हाईकमीशन ने सोमवार शाम ट्वीट कर डीजल लदे जहाज के कोलंबो पहुंचने की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed