फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India and England 4th test third day play ended and India lead of 171 runs

IND vs ENG: रोहित के शतक से भारत का पलटवार, पुजारा का भी अर्द्धशतक

Sun, 05 Sep 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 05 Sep 2021 12:10 AM IST
सार

  • खराब रौशनी के चलते जल्दी खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 171 रन की बढ़त
  • रोहित ने जड़ा टेस्ट करियर का आठवां और विदेशी सरजमीं पर पहला शतक
  • रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी
  • रोहित ने 127 तो पुजारा ने खेली 61 रन की शानदार पारी

विज्ञापन
India and England 4th test third day play ended and India lead of 171 runs
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : social media

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खराब रौशनी के कारण जल्दी खत्म हो गया। भारत ने तीसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट के नुकसान पर 270 रन बना लिए हैं। विराट कोहली (22) और रविंद्र जडेजा (9) नाबाद पर हैं।

विज्ञापन


टीम इंडिया के पास 171 रन की बढ़त है। तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने अपने टेस्ट करियर का आठवां शतक जड़ा। विदेशी सरजमीं पर रोहित का यह पहला शतक था।
विज्ञापन


वहीं, चेतेश्वर पुजारा (61) ने टेस्ट करियर की 31वीं हाफ सेंचुरी लगाई। रोहित और पुजारा के बीच दूसरे विकेटे के लिए 153 रनों की साझेदारी हुई।

इंग्लैंड को पहली पारी में 99 रन की बढ़त मिली थी। भारत ने पहली पारी 191 रन बनाए थे जबकि इंग्लैंड की टीम 290 रन पर सिमट गई थी।

भारत ने सुबह बिना विकेट गंवाए 43 रन से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र में मेहमान टीम ने 65 रन जोड़े और इस दौरान जेम्स एंडरसन ने राहुल (46) का विकेट चटकाया। राहुल और रोहित के बीच पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी हुई। लंच तक दूसरी पारी में एक विकेट पर 108 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिटमैन के 3000 टेस्ट रन पूरे 
रोहित का यह टेस्ट प्रारूप में आठवां शतक है। इससे पहले उन्होंने अपने सात शतक घरेलू धरती पर बनाए हैं। हिटमैन ने अपना शतक स्पिनर मोइन अली की गेंद पर छक्का मारकर पूरा किया।

रोहित ने अपना शतक 204 गेंदों पर पूरा किया जिसमें 12 चौके और एक छक्का शामिल था। इस शतकीय पारी के दौरान भारतीय ओपनर ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 3000 रन भी पूरे कर लिए। वह ऐसा करने वाले 23वें भारतीय बल्लेबाज बन गए। 

आठ साल लगे विदेश में शतक लगाने में 
रोहित को विदेश में अपना पहला शतक लगाने में आठ साल और 43 टेस्ट मैच लग गए। उन्होंने यह लगाया भी तो इंग्लैंड के खिलाफ उसके मैदान में विषम हालात के बीच। यह उनके आठ शतकीय पारियों में से श्रेष्ठ कही जा सकती है।  


चेतेश्वर पुजारा के योगदान को भी कम करके नहीं आंका जा सकता। उन्होंने भी अपने मिजाज के विपरीत पलटवार के मूड में बल्लेबाजी की जिससे रोहित को अपने स्वाभाविक शॉट खेलने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed