फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India Ambassador to US Taranjit Sandhu says After Control world will need fairness, equality and humanity-based globalization

कोरोना के बाद विश्व को निष्पक्षता, समानता एवं मानवता आधारित वैश्वीकरण की जरूरत होगी: संधू

Tue, 12 May 2020 02:55 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 12 May 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
India Ambassador to US Taranjit Sandhu says After Control world will need fairness, equality and humanity-based globalization
तरणजीत सिंह संधू (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

दुनियाभर में कोरोना के कहर से सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा है कि कोरोना वायरस वैश्विक महामारी ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की हदों से रूबरू करा दिया है और कोविड-19 संकट के बाद की दुनिया को पारदर्शिता, समानता तथा मानवता पर आधारित वैश्वीकरण की एक नई व्यवस्था की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन


संधू ने पूर्व में भारत में अमेरिका के राजदूत रहे रिचर्ड वर्मा द्वारा सोमवार को आयोजित ‘द एशिया ग्रुप के साथ ऑनलाइन संवाद में कहा कि आर्थिक विकास और मानव कल्याण को साथ-साथ लेकर चलने की जरूरत है और सभी के लिए स्वास्थ्य तक समान, किफायती और समय से पहुंच सुनिश्चित करना आवश्यक है।
विज्ञापन


संधू ने कहा कि वर्तमान संकट ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की सीमाओं को उजागर किया है। कोविड-19 के बाद की दुनिया में हमें निष्पक्षता, समानता और मानवता पर आधारित वैश्वीकरण का सांचा चाहिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारतीय फार्मा कंपनियां और वैश्विक नेता कम कीमत पर दवाएं एवं टीकों का उत्पादन कर रही हैं। साथ ही कहा कि अमेरिका को किफायती कीमतों पर दवाएं उपलब्ध कराने में भारत एक भरोसेमंद साझेदार है। संधू ने कहा कि स्वास्थ्य एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के क्षेत्र में अमेरिका के साथ हमारी लंबी और मजबूत साझेदारी इस वैश्विक महामारी के वक्त और गहरी हो गई है।

इसी तरह से भारत टीकों के विकास के लिए अमेरिकी निजी क्षेत्र के साथ काम कर रहा है। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने न्यूयॉर्क की बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र की कंपनी कोडाजेनिक्स इंक के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ तेजी से टीका विकसित करने के लिए साझेदारी की है। उन्होंने बताया कि हैदराबाद की भारत बायोटेक ने कोविड-19 के खिलाफ टीका ‘कोरोफ्लू’ विकसित करने के लिए विकनसिन- मेडिसिन यूनिवर्सिटी और टीका बनाने वाली कंपनी फ्लूजेन के साथ साझेदारी की है।

संधू ने कहा कि वायरस की रोकथाम और आर्थिक सुधार के लिए ऐसे मजबूत अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत होगी जो राष्ट्रीय नीतिगत प्रयासों में पूरक साबित हो। उन्होंने कहा कि भारत इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए अपने पड़ोसियों समेत अपने अन्य अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के साथ भी काम कर रहा है। भारत ने करीब 123 साथी देशों को चिकित्सीय आपूर्ति एवं सहायता दी है।

भारतीय राजनयिक ने कहा कि हम एक करोड़ डॉलर की शुरुआती निधि के साथ आपदा राहत कोष के माध्यम से दक्षेस क्षेत्रों में अग्रणी रहे। हमारी त्वरित प्रतिक्रिया चिकित्सा टीम मालदीव, कुवैत में तैनात हैं। हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ हमारे पड़ोसियों के लिए ऑनलाइन ट्रेनिंग के जरिए अच्छी कार्यप्रणालियां साझा कर रहे हैं और दवाएं तथा टीके विकसित करने के वैश्विक प्रयासों में सक्रिय हैं।

संधू ने इस बात पर ध्यान दिलाया कि पिछले कुछ हफ्तों में दुनिया बिलकुल अलग जगह बन चुकी है जहां राष्ट्र दर राष्ट्र इस अदृश्य शत्रु के हमले को रोकने के लिए घरों में आश्रय लेने पर मजबूर हो गया। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य संकट ऐसे बड़े पैमाने पर आर्थिक संकट लेकर आया है जो हालिया इतिहास में नहीं देखा गया है।


राजदूत ने कहा कि इन दो संकटों से घिरी हुई सरकारें आज जन स्वास्थ्य और अर्थव्यवस्था के बीच में असंभव विकल्प चुनने का सामना कर रही हैं। हमें व्यवहार कुशल संतुलित प्रणाली की जरूरत है। हमें हमारी अर्थव्यवस्थाओं को पुनर्जीवित करने के साथ ही हमारी स्वास्थ्य प्रणालियों के लचीलेपन, व्यापकता और निरंतरता को बढ़ाने की भी जरूरत है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed