फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Independence Day, Baloch people pleaded with PM Modi, also gave us freedom from Pakistan

स्वतंत्रता दिवस पर बलोच लोगों ने लगाई पीएम मोदी से गुहार, बोले- हमें भी पाक से दिलाएं आजादी

Thu, 15 Aug 2019 03:09 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 15 Aug 2019 03:09 PM IST
विज्ञापन
Independence Day, Baloch people pleaded with PM Modi, also gave us freedom from Pakistan
बलूचिस्तान की आजादी

भारत आज अपना 73वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश भर में लोग तिरंगा झंडा फहरा रहे है। साथ ही आज देश रक्षा बंधन का त्योहार भी मना रहा है। देश में आज दोहरी खुशी का माहौल है। 

विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर काला दिन मनाने की घोषणा की थी। वहीं भारत के स्वतंत्रता दिवस पर बलूचिस्तान प्रांत के लोगों ने भारतवासियों को बधाई दी और साथ ही जयहिंद के नारे भी लगाए। बलोच लोगों ने भारत सरकार से मांग की है कि भारत उन्हें आजादी दिलाने में मदद करें। 
विज्ञापन


पाकिस्तान दक्षिण पश्चिम में स्थित बलूचिस्तान प्रांत के लोगों ने भारत को उसके स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी। बलोच कार्यकर्ताओं ने भारत से अनुरोध किया कि भारत उसे पाकिस्तान सरकार के बचाएं और उन्हें आजादी दिलाने में सहयोग करें। बलोच कार्यकर्ताओं ने कहा कि उन्हें आजादी के लिए भारत सरकार का सहयोग और समर्थन की जरूरत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलूचिस्तान से आजादी की मांग उस समय आई है जब पाकिस्तान पूरे दुनिया में कश्मीर पर भारत सरकार के उठाए गए कदम का रोना रो रहा है। दुनिया के सभी प्रमुख देशों ने भारत के कदम को सही माना और पाकिस्तान की दलीलों को खारिज कर दिया। 

बलूचिस्तान पाकिस्तान का करीब 44 फीसद हिस्सा है। इस इलाके में अधिकांश बलूच आबादी रहती है। यह इलाका पाकिस्तान का सबसे गरीब और उपेक्षित इलाका है। जबकि प्राकृतिक संसाधानों के लिहाज यह यह सर्वाधिक उपयोगी क्षेत्र है। इस कारण पाकिस्तान यहां के लोगों पर दमन करता रहता है। 


1948 से बलूचिस्तान पाकिस्तान के कब्जे के खिलाफ संघर्ष कर रहा है। बलूस्तिान के लोगों का दावा है कि उन्हें 11 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी । लेकिन पाकिस्तान इसे अपना हिस्सा बताता रहा है। पाकिस्तानी सेना ने कई बार बलोच आंदोलन को निर्मम तरीके से खत्म किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed