फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   increase the falling birth rate China has made college holidays for romance

गिरती जन्मदर: चीन में रोमांस के लिए कॉलेजों में छुट्टियां, नवविवाहितों को एक माह अवकाश के साथ मिलेगा वेतन

Mon, 03 Apr 2023 05:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Mon, 03 Apr 2023 05:58 AM IST
सार

फैन मेई एजुकेशन ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे नौ कॉलेजों में से एक मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा की गई है। इसमें प्यार ढूंढने पर विशेष ध्यान दिया गया है।

विज्ञापन
increase the falling birth rate China has made college holidays for romance
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चीन ने गिरती जन्मदर को रोकने के लिए अब एक नई योजना शुरू की है। इसके तहत बीजिंग में  कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को रोमांस के लिए स्प्रिंग ब्रेक दिया जाएगा। जिसमें वह अपने प्यार की तलाश पूरी कर सकेंगे और उसके साथ कुछ वक्त बिता सकेंगे। कई कॉलेजों ने छात्रों को अप्रैल के पहले सप्ताह में छुट्टी का एलान भी कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फैन मेई एजुकेशन ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे नौ कॉलेजों में से एक मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज ने पहली बार 21 मार्च को एक सप्ताह की छुट्टी की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


इसमें प्यार ढूंढने पर विशेष ध्यान दिया गया है। इससे पहले चीन ने नव विवाहितों के लिए भी एक महीने तक वेतन सहित अवकाश की योजना का एलान किया था। इसी तरह अन्य कॉलेजों ने भी एक से 7 अप्रैल के बीच छुट्टी का एलान किया है। लियांग गुओहुई मियायांग फ्लाइंग वोकेशनल कॉलेज के डिप्टी डीन ने एक बयान में कहा, मुझे उम्मीद है कि छात्र हरियाली और पहाड़ों को देखने जा सकते हैं और वसंत को महसूस कर सकते हैं। यह न केवल छात्रों की भावनाओं को विकसित करेगा, बल्कि उनके अंदर प्रकृति के प्रति प्रेम को भी विकसित करेगा। इसके साथ ही कक्षा में वापस लौटने पर उनकी शैक्षिक क्षमता को और समृद्ध और गहरा करेगा। 
विज्ञापन


डायरी में लिखना होगा अनुभव, जरूरी कार्य
कॉलेजों ने इन छुट्टियों के दौरान छात्रों को पूरा ब्योरा देना होगा। सभी छात्रों को निर्देश दिए गए हैं कि छुट्टियों के दौरान उन्हें डायरी में अपने अनुभव और कार्य को जरूर लिखना है। इसके साथ ही व्यक्तिगत विकास पर नजर रखना और अपनी यात्रा पर वीडियो भी बनाना शामिल है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार के निर्देश पर कॉलेज प्रशासन के ये प्रयास जन्म दर को बढ़ावा देने के तरीके खोजने से प्रेरित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed