फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Income of Pakistan PM Imran Khan is drops to four million from 35 million rupees in three years

इमरान खान की आय तीन साल में तीन करोड़ रुपये घटी

Mon, 11 Mar 2019 03:22 PM IST
Shilpa Thakur इस्लामाबाद, भाषा 
इस्लामाबाद, भाषा  Published by: Shilpa Thakur Updated Mon, 11 Mar 2019 03:22 PM IST
विज्ञापन
Income of Pakistan PM Imran Khan is drops to four million from 35 million rupees in three years
इमरान खान - फोटो : social media

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की शुद्ध आय पिछले तीन साल में 3.09 करोड़ रुपये घट गई है। जबकि विपक्षी पार्टियों के नेताओं की आय में बढ़ोत्तरी जारी है। सोमवार को एक मीडिया में यह जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए खान की 2015 में आय पाकिस्तानी रुपये में 3.56 करोड़ रुपये थी। वर्ष 2016 में यह घटकर 1.29 करोड़ रुपये रह गई और 2017 में यह 47 लाख रुपये पर आ गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में आधिकारिक दस्तावेजों के हवाले से कहा गया है कि 2015 में खान की आय में 10 लाख रुपये से थोड़ी अधिक बढ़ोत्तरी इस्लामाबाद में एक अपार्टमेंट की बिक्री से हुई थी। इसके अलावा विदेशों से धनादेश के रूप में 98 लाख रुपये प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2016 में उनकी शुद्ध आय घटकर 1.29 करोड़ रुपये रह गई। जिसमें 74 लाख रुपये विदेशों से आए थे। 

वहीं पाकिस्तानी संसद के निचले सदन में प्रतिपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ की शुद्ध आय में लगातार बढ़ोत्तरी हुई है। 2015 में उनकी आय 76 लाख रुपये थी जो 2017 में बढ़कर एक करोड़ रुपये को पार कर गई।


वर्ष 2015 में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी की कुल आय 10.5 करोड़ रुपये रही। इसमें उनकी कृषि से हुई आय भी शामिल है। 2016 में यह बढ़कर 11.4 करोड़ रुपये और 2017 में 13.4 करोड़ रुपये हो गई। उनके पास 7,748 एकड़ भूमि है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed