फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Inauguration of BAPS Hindu temple in Abu Dhabi milestone for tolerance, acceptance says UAE Ambassador

UAE: 'सहिष्णुता, संस्कृति की स्वीकृति के जश्न का दिन', अबु धाबी में BAPS मंदिर के उद्घाटन से पहले बोले राजदूत

Thu, 11 Jan 2024 10:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अबु धाबी Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 11 Jan 2024 10:47 AM IST
सार

यूएई के राजदूत ने बताया कि 13 फरवरी को शेख जैद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि वह 14 फरवरी को मंदिर के उद्घाटन के लिए उत्सुक है। 

विज्ञापन
Inauguration of BAPS Hindu temple in Abu Dhabi milestone for tolerance, acceptance says UAE Ambassador
BAPS Hindu Temple in Abu Dhabi - फोटो : Social Media

विस्तार

अबु धाबी में अगले महीने बीएपीएस हिंदू मंदिर का उद्घाटन किया जाएगा। हिंदू मंदिर के उद्घाटन से पहले भारत में यूएई के राजदूत अब्दुलनासिर अलशाली ने कहा यह सहिष्णुता और संस्कृति की स्वीकृति का जश्न मनाने के लिए एक स्मारकीय दिन होगा। इस मंदिर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 फरवरी को करेंगे।
विज्ञापन


मीडिया से बात करते हुए राजदूत अलशाली ने कहा, 'हम 14 फरवरी को मंदिर के उद्घाटन के लिए उत्सुक है। यह एक स्मारकीय दिन और सहिष्णुता एवं संस्कृति की स्वीकृति का जश्न मनाने का विशेष अवसर होगा।' पिछले महीने स्वामी ईश्वरचरणदास और स्वामी ब्रह्मविहरिदास ने बोचासनवासी श्री अक्षर पुरूषोत्तम स्वामीनारायण संस्था (बीएपीएस) हिंदू मंदिर की तरफ से निमंत्रण दिया था, जिसे पीएम मोदी ने स्वीकार किया है। 
विज्ञापन


कार्यक्रम का नाम 'हैलो मोदी' रखा गया
यूएई के राजदूत ने बताया कि 13 फरवरी को शेख जैद स्पोर्ट्स सिटी स्टेडियम में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शीर्षक 'अहलान मोदी' रखा गया है, जिसका मतलब 'हैलो मोदी' है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र की अंतरराष्ट्रीय प्रवासन 2020 रिपोर्ट के अनुसार, दुबई में 35 लाख भारतीय रहते हैं, जो अमेरिका (27 लाख) और सऊदी अरब (25 लाख) से भी अधिक है। बता दें कि मंगलवार को भारत और यूएई के बीच चार समझौतों पर हस्ताक्षर हुआ। पीएम मोदी और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जैद अल नहयाम के बीच बातचीत के बाद इन समझौतों को आखिरी रूप दिया गया, जिसका उद्देशय द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत रखना है। दोनों नेताओं के बीच तकनीक, एयरोस्पेस और अंतरिक्ष से संबंधित मुद्दों पर भी चर्चा हुई।


कहां स्थित है मंदिर 
मंदिर अबू धाबी में 'अल वाकबा' नाम की जगह पर 20,000 वर्ग मीटर की जमीन पर बना है। हाइवे से सटा अल वाकबा अबु धाबी से तकरीबन 30 मिनट की दूरी पर है। मंदिर में नक्काशी के माध्यम से प्रामाणिक प्राचीन कला और वास्तुकला को पुनर्जीवित किया गया है। बता दें यूएई सरकार ने अबु धाबी में मंदिर बनाने के लिए 20,000 वर्ग मीटर जमीन दी थी। यूएई सरकार ने साल 2015 में उस वक्त ऐलान किया था, जब प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय दौरे पर वहां गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed