फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Washington Muslim girl filed a complaint over getting Starbucks cap written ISIS on it

मुस्लिम महिला के कॉफी कप पर स्टारबक्स ने लिखकर दिया 'ISIS', महिला ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 11 Jul 2020 02:24 PM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट पॉल
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सेंट पॉल Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 11 Jul 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
In Washington Muslim girl filed a complaint over getting Starbucks cap written ISIS on it
स्टारबक्स कॉफी - फोटो : Social media

अमेरिका के सेंट पॉल में एक मुस्लिम महिला ने स्टारबक्स के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मुस्लिम महिला ने भेदभाव को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें महिला ने आरोप लगाया है कि स्टारबक्स में कॉफी के कप पर कथित तौर पर उनके नाम की जगह आईएसआईएस लिखा था।

विज्ञापन



19 साल की आयशा है ने स्टारबक्स की इस हरकत पर विरोध जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज की है। आयशा ने सुरक्षा को लेकर चिंता जाहिर करते हुए अपना बस पहला नाम ही बताया और उसने हिजाब पहना हुआ था और अपने चेहरे को ढक रखा था। आयाशा ने आरोप लगाया है कि बरिस्ता के एक इन-स्टोर कॉफी शॉप में कॉफी पीने गई थी, जहां उनके कप पर उनका नाम ना लिखकर आईएसआईएस लिखा हुआ था।
विज्ञापन


आयशा ने बताया कि उसने एक जुलाई को स्टारबक्स से एक कॉफी ऑर्डर की थी। यही नहीं इसके अलावा काउंसिल मिनेसोटा चैप्टर के कार्यकारी निदेशक जयलानी हुसैन ने बताया कि उसने अपना धीरे-धीरे कई बार बरिस्ता में दोहराया लेकिन इसके बाद भी उसके कप पर आतंकी समूह इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) का नाम छपा आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुसैन ने इस सिलसिलमें मिनेसोटा डिपार्टमेंट ऑफ ह्यूमन में शिकायत दर्ज कराई है। हुसैन ने बताया कि सुपरवाइजर को की गई उसकी शिकायत खारिज कर दी गई थी। शिकायत के अनुसार कैफे का पर्यवेक्षक ने उसे बताया कि कभी-कभी ग्राहकों के नाम के साथ गलतियां होती हैं। 

इस पर आयशा ने कहा कि ऐसा बिल्कुल नहीं हो सकता कि बरिस्ता ने उसका नाम आईएसआईएस सुना हो। आयशा ने कहा कि उन्होंने अपना नाम कई बार दोहराया और उनका नाम इतना भी अनजान नहीं कि किसी को सुनकर समझ ना आए।

आयशा ने कहा कि उसे स्टोर सिक्योरिटी से बाहर निकलने से पहले एक नया ड्रिंक और करीब 1,700 रुपये का एक गिफ्ट कार्ड दिया गया था। हालांकि इस पर स्टारबक्स की तरफ से बयान दिया गया, स्टोर की तरफ से कहा गया कि यह हमारे स्टोर में मेहमान के अनुभव के लिए बहुत खेदजनक था और इसके लिए प्रतिनिधियों ने तुरंत उनसे माफी मांगी।


बयान में कहा गया कि मामले की जांच में पता चला है कि यह जानबूझकर किया गया कार्य नहीं था, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण गलती थी। हम अतिरिक्त प्रशिक्षण देने सहित टीम के सदस्य के साथ उचित कार्रवाई कर रहे हैं, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि ऐसी गलती दोबारा नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed