फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In UNGA, India votes to reject Russia demand for secret ballot on draft resolution on Ukraine

Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट पर भारत ने दिया रूस को झटका, पुतिन की इस मांग के खिलाफ जाकर की वोटिंग

Tue, 11 Oct 2022 09:53 AM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, यूएन
पीटीआई, यूएन Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 11 Oct 2022 09:53 AM IST
सार

यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध कब्जे को लेकर रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया है। पुतिन इसके लिए गुप्त मतदान की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
In UNGA, India votes to reject Russia demand for secret ballot on draft resolution on Ukraine
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन - फोटो : twitter/KremlinRussia_E

विस्तार

भारत ने यूक्रेन संकट मामले में रूस को एक बार फिर से झटका देते हुए पुतिन की गुप्त मतदान वाली मांग को खारिज कर दिया है। दरअसल, यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर अवैध कब्जे को लेकर रूस के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा में एक मसौदा प्रस्ताव लाया गया। इस प्रस्ताव में रूस की निंदा करने के लिए खुले मतदान की मांग की गई लेकिन पुतिन इसके लिए गुप्त मतदान की मांग पर अड़े थे जिसे भारत ने खारिज कर दिया है और खिलाफ जाकर वोटिंग भी कर दी है। बता दें कि यह मसौदा प्रस्ताव अल्बानिया द्वारा लाया गया है। 

विज्ञापन


भारत सहित 107 देशों ने रूस के खिलाफ किया मतदान
भारत सहित संयुक्त राष्ट्र के 107 सदस्य देशों ने रिकॉर्ड वोट के पक्ष में मतदान करने के बाद गुप्त मतदान के लिए मास्को की मांग को खारिज कर दिया था। वहीं केवल 13 देशों ने गुप्त मतदान के लिए रूस के आह्वान के पक्ष में मतदान किया जबकि 39 ने भाग नहीं लिया। रूस और चीन उन देशों में शामिल थे जिन्होंने मतदान नहीं किया।
विज्ञापन


रूसी प्रतिनिधि ने  महासभा के अध्यक्ष पर ही उठा दिए सवाल
रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता एक अपमानजनक धोखाधड़ी का गवाह बन गई है जिसमें दुर्भाग्य से महासभा के अध्यक्ष ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हमें अपना पक्ष रखने का मौका नहीं दिया गया लेकिन संयुक्त राष्ट्र के कई सदस्य राज्यों को स्वतंत्र रूप से अपनी राय व्यक्त करने का अधिकार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने भारत वोटिंग से दूर रहा था
बता दे कि पिछले महीने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अल्बानिया की ओर पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव पर भारत मतदान से दूर रहा था। इस प्रस्ताव में रूस के अवैध जनमत संग्रह और यूक्रेनी क्षेत्रों पर उसके कब्जे की निंदा की गई थी। इस प्रस्ताव में मांग की गई थी कि रूस, यूक्रेन से अपने सैन्य बलों को तत्काल वापस बुलाए।

धोखाधड़ी का गवाह बना यूएन : रूस
रूस ने अल्बानिया द्वारा ‘रिकॉर्ड वोट’ के मकसद से पेश किए प्रस्ताव को अपनाने के निर्णय पर पुनर्विचार की मांग की। हालांकि महासभा में भारत समेत 104 देशों ने पुनर्विचार नहीं करने का फैसला किया। इस प्रस्ताव के पक्ष में 16 देशों ने मतदान किया जबकि 34 देशों ने इसमें भाग नहीं लिया। यूएन में रूस के स्थायी प्रतिनिधि वसीली नेबेंजिया ने कहा, संयुक्त राष्ट्र एक धोखाधड़ी का गवाह बना, जिसमें दुर्भाग्य से महासभा अध्यक्ष की अहम भूमिका रही।

कई यूक्रेनी शहरों को निशाना बनाने के बाद हुई चर्चा
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इस मुद्दे पर चर्चा शुरू की कि क्या रूस को यूक्रेन के चार क्षेत्रों पर कब्जे की कार्रवाई वापस लेने को कहा जाए या नहीं। चर्चा ऐसे समय में शुरू की गई, जब रूस ने सोमवार को यूक्रेन की राजधानी कीव समेत उसके कई शहरों को मिसाइल हमलों के जरिये निशाना बनाया, जिनमें करीब 14 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य लोग घायल हो गए।

लवीव में बिजली, जलापूर्ति प्रभावित
शहर के मेयर एंद्री सदोवी ने बताया कि मंगलवार को लवीव के दो अहम बुनियादी ढांचों पर रूसी मिसाइल से हमले हुए। इससे शहर के बड़े हिस्से की बिजली गुल हो गई। स्थानीय समयानुसार दोपहर के तुरंत बाद शहर में तीन धमाके हुए। इसमें लवीव का 30 फीसदी हिस्सा बिजली से प्रभावित हुआ है जबकि दो जिलों में जलापूर्ति भी बाधित हुई है। इससे पहले सोमवार को लवीव पर रूसी हमले से प्रभावित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।


जर्मनी देगा कीव को वायु रक्षा प्रणाली
यूक्रेन पर रूसी हमलों के मद्देनजर जर्मनी ने कीव को वायु रक्षा प्रणाली देने की घोषणा की है। जर्मनी ने सोमवार को रूस द्वारा यूक्रेनी शहरों पर किए गए मिसाइल हमलों के बाद की। जर्मनी की रक्षा मंत्री क्रिस्टीन लैम्ब्रेट ने कहा, रूस की कार्रवाई के बाद यूक्रेन को सशक्त करना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed