फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Spain coronavirus cases are surging but the country said that it is safe for travelling and visits

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच भी स्पेन 'सुरक्षित', सरकार का दावा

Mon, 27 Jul 2020 10:40 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मेड्रिड Published by: Tanuja Yadav Updated Mon, 27 Jul 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
In Spain coronavirus cases are surging but the country said that it is safe for travelling and visits
स्पेन में कोरोना वायरस - फोटो : social media

स्पेन में लगातार कोरोना के मामले बढ़ने के बाद भी देश ने खुद को सुरक्षित बताया है। स्पेन की सरकार का कहना है कि देश सुरक्षित है और वहां घूमने के लिए आया जा सकता है। स्पेन में यात्रा करने पर कई देशों की ओर से प्रतिबंध लगाने के बाद विदेश मंत्री अरांचा गोंजालेज लाया ने इस डर को कम करने के लिए ऐसा कहा।

विज्ञापन



विदेश मंत्री लाया ने बताया कि स्पेन एक सुरक्षित देश है। दूसरे यूरोपीय देशों की तरह स्पेन में कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन ये असाधारण नहीं है। उन्होंने कहा कि महामारी को रोकने के लिए मेड्रिड बेहतर तरीके से काम कर रहा है। लाया ने ऐसा तब कहा जब स्पेन में गुरुवार और शुक्रवार दोनों दिन एक हजार कोरोना के नए मामले सामने आए।
विज्ञापन

 
स्पेन में कोरोना से अबतक 28,000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, कोरोना वायरस से स्पेन के पर्यटन उद्योग में काफी असर पड़ा है, स्पेन की जीडीपी में पर्यटन उद्योग 12 फीसदी का हिस्सा रखता है। दो हफ्तों में स्पेन में कोरोना वायरस की संख्या तीन गुनी हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पेन से यूनाइटेड किंगडम जाने वाले यात्रियों को अब 15 दिन के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। स्पेन से आने वाले यात्रियों के लिए नॉर्वे ने खुद को क्वारंटीन करना को दोबारा फैसला लिया है। इधर फ्रांस ने स्पेन के केटोलोनिया में यात्रा करने के लिए मना कर दिया है क्योंकि वहां महामारी फैल रही है।

ब्रिटिश सरकार ने क्वारंटीन जरूरतों का समर्थन किया है, ब्रिटेन में शनिवार मध्य रात्रि से क्वारंटीन के नियम लागू हो जाएंगे। स्पेन के विदेश सचिव डोमिनिक राब ने बताया कि स्पेन में डाटा के मुताबिक कोरोना वायरस के मामलों में तेजी है, हम इसके लिए माफी नहीं मांग सकते बल्कि इसे रोकने के लिए निर्णय ले सकते हैं।

स्पेन का स्वास्थ्य मंत्रालय मौजूदा समय में अरागॉन और केटोलोनिया को लेकर चिंतित है, जहां स्थानीय अधिकारियों ने बार्सीलोना के निवासियों को घर में रहने की हिदायत दी है। वहां के स्थानीय प्रशासन ने रात में क्लब और बार बंद करने का फैसला लिया है। 

स्पेन के ज्यादातर इलाकों में मास्क पहनना जरूरी कर दिया है, अगर घर से बाहर निकलने पर मास्क नहीं पहना जाएगा तो उस व्यक्ति पर प्रशासन की ओर से जुर्माना लगा दिया जाएगा। किसी जगह पर रिटायर्ड लोगों के यहां जाने पर लोगों की संख्या में कमी कर दी है या फिर लोगों के मिलने पर प्रतिबंध लगा दिया है।


हालांकि स्पेन की केंद्र सरकार का मानना है कि वहां कोरोना की दूसरी लहर नहीं है। मेड्रिड मेें मार्च के मध्य में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया था जो 21 जून तक जारी रहा। स्पेन में भी कोरोना वायरस के काफी ज्यादा मामले हैं, यहां 2,72,400 लोगों को कोरोना संक्रमण है और 28,400 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed