फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Pakistan, corona virus case crosses 6,400, Imran Khan reprimands health advisor

पाकिस्तान में कोरोना वायरस के मामले 6,400 के पार, इमरान खान ने स्वास्थ्य सलाहकार को लगाई फटकार

Fri, 17 Apr 2020 01:40 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 17 Apr 2020 01:40 AM IST
विज्ञापन
In Pakistan, corona virus case crosses 6,400, Imran Khan reprimands health advisor
इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पाकिस्तान में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण मामलों की संख्या 6,400 को पार कर गई। इस बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने और बीमारी को रोकने के लिए सरकार के प्रयासों के बारे में न्यायालय को जानकारी देने में विफल रहने के लिए अपने स्वास्थ्य सलाहकार को फटकार लगाई।

विज्ञापन


शीर्ष अदालत ने मंगलवार को महामारी से निपटने के सरकार के प्रयासों को लेकर नाराजगी व्यक्त की थी और देश में कोविड-19 के प्रकोप से निपटने में विफल रहने के लिए प्रधानमंत्री के विशेष स्वास्थ्य सहायक डॉ जफर मिर्जा को हटाने का निर्देश दिया था। बता दें कि बुधवार को मंत्रिमंडल की बैठक में प्रधानमंत्री खान ने अदालत के समक्ष हालिया पेशी के दौरान गैर जिम्मेदाराना रवैये के लिए मिर्जा को फटकार लगाई।
विज्ञापन


मंत्रिमंडल की कार्यवाही से जुड़े सूत्रों ने बताया कि खान ने कहा कि उनके सलाहकार देश में बीमारी को हराने के लिए चल रहे कई प्रयासों के बारे में शीर्ष अदालत को जानकारी देने में विफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड-19 के प्रकोप के कारण पीओके में तेजी से कम हो रही भोजन, चिकित्सा आपूर्ति

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लोगों को कोविड-19 के कारण खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में कई जगहों पर महामारी के संक्रमण के चलते लॉकडाउन किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, खाद्य कीआपूर्ति धीरे-धीरे घटती जा रही है।

इस क्षेत्र में वायरस फैलने से पहले 20 किलो आटे की कीमत 700  रुपये थी। जिसे अब 1,200 रुपये से अधिक में बेचा जा रहा है। एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, ‘पीओके में एलओसी के साथ 23 निर्वाचन क्षेत्र हैं जो भोजन की कमी से बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने भारत सरकार से अनुरोध किया है कि वे राजौरी और जम्मू के माध्यम से गांवों में भोजन राशन भेजें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed