{"_id":"5db168fc8ebc3e01596661d3","slug":"in-mexico-small-plane-crash-5-passenger-died-in-las-juntas-madero","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैक्सिको के मडेरो कस्बे में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
मैक्सिको के मडेरो कस्बे में छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोगों की मौत
Thu, 24 Oct 2019 02:33 PM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 24 Oct 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
मैक्सिको में दुर्घटनाग्रस्त विमान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैक्सिको सिटी के पश्चिमी में मडेरो कस्बे में बुधवार दोपहर एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इसमें करीब पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि मृतकों की पहचान को लेकर अभी तक किसी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिशोकैन के स्टेट प्रोसेक्यूटर कार्यालय ने इस संबंध में जानकारी दी है कि यह दुर्घटना बुधवार दोपहर हुई। इसके कारणों का पता लगाया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक, विमान मैक्सिको सिटी से करीब 460 किलोमीटर दूर लॉस जुंटास स्थित मडेरो टाउनशिप में हादसे का शिकार हुआ।
विज्ञापन
मिशोकैन की सार्वजनिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, विमान उत्तरी राज्य ड्यूरैंगो से उड़ा था, इसमें छह लोग सवार थे। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर विमान की तस्वीर भी साझा की है। तस्वीर में विमान नदी में उल्टा पड़ा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
एजेंसी ने ट्वीट किया कि रजिस्ट्रेशन नंबर एक्सबी-जेजेडएफ वाले विमान के क्रैश होने के बाद हम आपातकालीन स्थिति में काम करने वाले विभागों के साथ विमान के मलबे को निकालने के लिए ऑपरेशन चला रहे हैं।’ क्रैश के बाद की कार्रवाई पूरी करने के लिए स्टेट अटॉर्नी जनरल कार्यालय के कर्मचारी भी मडेरो टाउनशिप पहुंचे हैं।