फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   In Korea, people will have to deposit 10 kg of feces every month,

N. Korea: उ. कोरिया में लोगों को हर माह जमा करना होगा 10 किलो मल, आदेश ना मानने पर देना होगा 5,000 वॉन

Sun, 30 Jun 2024 06:26 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्योंगयांग Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 30 Jun 2024 06:26 AM IST
सार

तानाशाह किम जोंग उन ने उत्तर कोरिया में अजीबोगरीब आदेश सुनाते हुए हर व्यक्ति से 10 किलो सूखा मानव मल इकट्ठा करने के लिए कहा है। जो व्यक्ति ऐसा नहीं करेगा उसे  5,000 वॉन (500 रुपये) का जुर्माना देना होगा। 

विज्ञापन
In Korea, people will have to deposit 10 kg of feces every month,
किम जोंग उन - फोटो : ANI

विस्तार

उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की तानाशाही का एक बेहद ही अजीब मामला सामने आया है। हाल ही में जारी एक आदेश में उत्तर कोरिया के लोगों को कहा गया है कि वे हर महीने कम से कम 10 किलो सूखा मानव मल जमा करेंगे और इसे सरकार को देंगे। इस आदेश को नहीं मानने वालों पर 5,000 वॉन (500 रुपये) का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन


यह आदेश उस घटना के करीब एक महीने बाद आया है, जब किम जोंग ने सीमा पार दक्षिण कोरिया में मल से भरे गुब्बारे भेजे थे। माना जा रहा है कि तानाशाह का यह नया आदेश ऐसी ही शरारत की घटनाओं को फिर से अंजाम देने के लिए है।  
विज्ञापन


कृषि के लिए खाद के तौर पर होगा मल का इस्तेमाल
इस बीच उत्तर कोरिया की सरकारी न्यूज एजेंसी केसीएनए के मुताबिक उत्तर कोरिया के लोगों को आदेश दिया गया है कि प्रत्येक घर से 10 किलोग्राम (22 पाउंड) मानव मल एकत्र किया जाएगा, ताकि इसका इस्तेमाल खाद के तौर पर किया जा सके। आदेश के मुताबिक लोगों को यह मल सुखाकर जमा करना होगा। इसके बाद इसे नजदीकी उर्वरक केंद्र पर जमा कराना होगा, जहां से उन्हें उनके योगदान के लिए एक प्रमाणपत्र दिया जाएगा। बाद में घर-घर जाकर प्रमाण पत्र की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरियाई लोगों के लिए यह नई बात नहीं

उत्तर कोरियाई लोग कृषि में खाद के तौर पर मानव मल का पहले से इस्तेमाल करते आए है। लेकिन, आमतौर पर यह काम सर्दियों में किया जाता है, जब फसल रोपण का समय होता है। लेकिन, हाल ही में नेता किम जोंग उन ने नई कृषि-प्रथम पहल शुरू की है, जिसके तहत अब गर्मियों में भी लोगों को अपना मल जमा करना होगा। हालांकि, ज्यादातर लोग किम के इस फैसले से नाराज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed