फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   in China, a student killed eight people, injured 17, committed the crime after failing in the examination

China: चीन में छात्र ने की आठ लोगों की हत्या, 17 घायल, परीक्षा में असफल होने पर दिया वारदात को अंजाम

Sat, 16 Nov 2024 10:55 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग Published by: बशु जैन Updated Sat, 16 Nov 2024 10:55 PM IST
सार

स्कूल में स्नातक का छात्र था और परीक्षा में फेल हो गया था। इसके साथ ही उसका इंटर्नशिप का वेतन काफी कम था। इसके चलते गुस्साए छात्र ने स्कूल में लोगों पर हमला किया। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
in China, a student killed eight people, injured 17, committed the crime after failing in the examination
हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चीन के पूर्वी शहर वूशी में एक 21 वर्षीय छात्र ने स्कूल में चाकू मारकर आठ लोगों की हत्या कर दी। जबकि 17 लोगों को घायल कर दिया। वह स्कूल में स्नातक का छात्र था और परीक्षा में फेल हो गया था। इसके साथ ही उसका इंटर्नशिप का वेतन काफी कम था। इसके चलते गुस्साए छात्र ने स्कूल में लोगों पर हमला किया। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक यिक्सिंग शहर के वूशी वोकेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आर्ट्स एंड टेक्नोलॉजी में 21 वर्षीय छात्र जू ने कुछ लोगों पर हमला किया। इस हमले में आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक स्कूल से स्नातक जू परीक्षा में असफल होने, स्नातक प्रमाणपत्र नहीं मिलने और इंटर्नशिप वेतन कम होने से परेशान था। इसके चलते अपना गुस्सा लोगों पर हमला करके व्यक्त किया। पुलिस ने जू को पकड़ लिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले चीन में एक कार ने छात्रों के एक समूह को कुचल दिया था, जिसमें 35 लोगों की मौत हो गई थी और 43 अन्य घायल हो गए थे। आशंका जताई जा रही है कि शायद बदला लेने के मकसद से छात्र ने आठ लोगों की हत्या की हो। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने घायलों के इलाज के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed