{"_id":"5ec376308ebc3e909a6863c7","slug":"in-britain-numbers-of-public-transport-increase-people-are-going-back-to-their-offices","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रिटेन में सामान्य होने लगी जिंदगी, काम पर जाने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की संख्या बढ़ी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रिटेन में सामान्य होने लगी जिंदगी, काम पर जाने से पब्लिक ट्रांसपोर्ट की संख्या बढ़ी
Tue, 19 May 2020 11:31 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 19 May 2020 11:31 AM IST
सार
- ब्रिटेन में प्रतिबंधों में दी गई छूट, काम पर वापस जाने लोग
- बिना रिजर्वेशन टिकट वाले लोगों को ट्रेन में चढ़ने की इजाजत नहीं
- रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की गश्त तैनात
विज्ञापन
britain
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ब्रिटेन में कोरोना वायरस के बीच प्रतिबंधों में दी गई छूट के बाद लोग अब अपने काम पर वापस लौटने लगे हैं। हालांकि अभी रेल पैसेंजर पर पाबंदी जारी है और बिना सीट वाले रिजर्वेशन वाले लोगों को ट्रेन में चढ़ने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
ब्रिटेन में सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरीके से ध्यान दिया जा रहा है। हर जगह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करवाया जा रहा है, जिसकी वजह से रेलवे स्टेशनों पर पुलिस की गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक ब्रिटेन की पुलिस का कहना है कि वो लोगों के भीड़ भाड़ वाले इलाकों में इसलिए तैनात हैं ताकि किसी विपरीत परिस्थिति के वक्त आसानी से निपटा जा सके। प्रतिबंधों में मिली छूट के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने घरों से निकलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
इंग्लैंड में छूट के पहले हफ्ते में लोग सनबाथ का मजा लेते दिखाई दिए, बाहर पिकनिक मनाने निकल पड़े जिससे वहां सार्वजनिक परिवहन की मांग और संख्या बढ़ गई। हालांकि सभी यात्रियों को लगभग दो मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।
रेलवे नेटवर्क के मुख्य कार्यवाहक सर पीटर हेंडी ने कहा है कि यात्रियों से कम से कम दो मीटर की दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है और हमारी तरफ से भी रेलवे पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है ताकि रेलवे पूरी तरह ना भर जाए। उन्होंने कहा कि रेलवे कर्मचारियों को किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए परीक्षण दिया गया है।