फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan will meet Trump twice in his US tour, will address the United Nations

इमरान खान अमेरिकी दौरे में ट्रंप से दो बार करेंगे मुलाकात, साथ ही संयुक्त राष्ट्र को करेंगे संबोधित

Fri, 13 Sep 2019 01:52 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 13 Sep 2019 01:52 PM IST
सार

  • इमरान खान अमेरिकी दौरे पर ट्रंप से दो बार मुलाकात करेंगे
  • 27 सितंबर को इमरान खान संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे

विज्ञापन
Imran Khan will meet Trump twice in his US tour, will address the United Nations
इमरान खान और डोनाल्ड ट्रंप

विस्तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) के पहले सत्र में हिस्सा लेने के लिए इस माह के आखिर में अमेरिका जा रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ दो बार मुलाकात का मौका मिल सकता है।

विज्ञापन


पाकिस्तानी मीडिया की खबर में बताया गया है कि खान के कार्यक्रम के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच पहली मुलाकात दोपहर के भोजन पर होगी, जबकि दूसरी मुलाकात चाय पर होगी। खबर में कहा गया है कि अमेरिकी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री की होने वाली बैठकों के कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


खान संयुक्त राष्ट्र महासभा के 74 वें सत्र में भाग लेने के लिए 21 सितंबर को न्यूयॉर्क पहुंचेंगे। वह 27 सितंबर को यूएनजीए को संबोधित करेंगे। अगस्त 2018 में पद संभालने के बाद से यह उनका पहला यूएनजीए सत्र होगा।

वह विश्व के अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे और उन्हें भारत द्वारा पांच अगस्त को कश्मीर के विशेष दर्जे को खत्म किए जाने के बाद कश्मीर में कथित तौर पर तनावपूर्ण स्थिति के बारे में भी अवगत कराएंगे। यह खान की अमेरिका की दूसरी यात्रा होगी।

जुलाई में, खान ने ट्रंप के साथ एक बैठक की थी, जिसके दौरान उन्होंने कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थ बनने की पेशकश की थी। ट्रंप ने तब दावा किया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें कश्मीर मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए कहा था। हालांकि, भारत सरकार ने राष्ट्रपति ट्रंप के आश्चर्यजनक दावे से इनकार किया था।


गौरतलब है कि भारत ने अगस्त को जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को निरस्त कर दिया और राज्य को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित कर दिया। इस फैसले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया। फैसले पर पाकिस्तान ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

भारत ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से स्पष्ट रूप से कहा है कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाना उसका आंतरिक मामला है और पाकिस्तान को इस वास्तविकता को स्वीकार कर लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed