फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan to visit Saudi Arabia to raise Kashmir issue between India Pakistan tension

भारत-पाक तनाव के बीच सऊदी अरब जाएंगे इमरान खान, उठाएंगे कश्मीर मुद्दा

Thu, 12 Sep 2019 07:35 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Thu, 12 Sep 2019 07:35 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan to visit Saudi Arabia to raise Kashmir issue between India Pakistan tension
पाक प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो)

कश्मीर को लेकर भारत और पाकिस्तान में तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान इस महीने के अंत में सऊदी अरब का दौरा करेंगे। एक मीडिया रिपोर्ट में गुरुवार को यह जानकारी दी गई। प्रधानमंत्री बनने के बाद यह सऊदी अरब की उनकी तीसरी यात्रा होगी।

विज्ञापन


जियो न्यूज के अनुसार, 27 सितंबर को पहली बार संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के लिए अमेरिका की यात्रा से पहले इमरान सऊदी अरब का दौरा करेंगे। खान ने कहा है कि भारत द्वारा जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा वापस लिए जाने के बाद वह अपने भाषण में कश्मीर मुद्दे को रेखांकित करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि इमरान के अपनी यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सऊदी नेताओं से मिलने की उम्मीद है। इसके पहले इमरान ने जून में सऊदी अरब की यात्रा की थी और मक्का में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के 14 वें शिखर सम्मेलन में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया था।

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार उन्होंने सितंबर 2018 में सऊदी अरब का दौरा किया था। सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच मजबूत द्विपक्षीय संबंध रहे हैं और रियाद ने मौजूदा वित्तीय संकट दूर करने के लिए पाकिस्तान को महत्वपूर्ण सहायता प्रदान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed