फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan said that Pakistan will not use nuclear weapons first between tension with India

इमरान खान ने फिर बदला सुर, कहा- परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा पाकिस्तान

Mon, 02 Sep 2019 09:56 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 02 Sep 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Imran Khan said that Pakistan will not use nuclear weapons first between tension with India
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में इमरान खान ने यह कह कर बवाल मचा दिया था कि दोनों देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं ऐसे में सभी फैसले सोच-समझ कर किए जाने चाहिए। वहीं, अब इमरान खान ने ही सुर बदलते हुए कहा है कि भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान परमाणु हथियारों का पहले इस्तेमाल नहीं करेगा। 

विज्ञापन


भारत द्वारा जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से ही पाकिस्तान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की बौखलाहट कम होने का नाम नहीं ले रही है। पाक के स्वतंत्रता दिवस पर इमरान खान इस्लामाबाद के स्थान पर पाक अधिकृत कश्मीर में रहे, इसके बाद बेसिर पैर की बातें यही इशारा कर रही हैं। 

विज्ञापन

'भारत के साथ युद्ध की पहले शुरुआत नहीं करेगा पाक'

कश्मीर को लेकर दोनों पड़ोसी देशों में तनाव के बीच पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि उनका देश कभी भी भारत के साथ युद्ध शुरू नहीं करेगा। उन्होंने कहा, 'मैं भारत को बताना चाहता हूं कि युद्ध किसी समस्या का हल नहीं है। युद्ध में जीतने वाले को भी बहुत कुछ गंवाना पड़ता है। युद्ध कई अन्य मुद्दों को जन्म देता है।'

विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने यहां गवर्नर हाउस में जुटे सिख समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए कहा, 'हम कभी भी युद्ध शुरू नहीं करेंगे। पाकिस्तान और भारत दोनों परमाणु शक्तियां हैं और अगर तनाव बढ़ा तो दुनिया खतरे का सामना करेगी।' खान ने कहा कि युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं है। 

इमरान के मंत्री ने भारत को दी थी सचेत रहने की धमकी

इमरान सरकार में वरिष्ठ मंत्री शेख रशीद ने कहा कि पाकिस्तान के पास 150 से 250 ग्राम वजनी छोटे परमाणु बम भी हैं, जिनका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया जा सकता है। ये बम भारत में किसी भी लक्षित को मार सकता है और नष्ट कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की मोदी सरकार को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। 

जनवरी 2016 से दोनों देशों के बीच नहीं हुई बातचीत

पाकिस्तान स्थित आतंकवादियों द्वारा जनवरी 2016 में पठानकोट स्थित वायुसैनिक अड्डे पर किए गए हमले के बाद भारत की पाकिस्तान से बातचीत नहीं हो रही है और उसका कहना है कि बातचीत और आतंकवाद साथ-साथ नहीं चल सकते। 

दोनों देशों के बीच इस साल की शुरुआत में तनाव तब और बढ़ गया था जब पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन के एक आत्मघाती हमलावर ने कश्मीर के पुलवाला जिले में सीआरपीएफ जवानों की बस पर हमला किया था। इस हमले में 40 सीआरपीएफ जवान मारे गए थे। 

बढ़ते आक्रोश के बीच भारतीय वायुसेना ने आतंकवाद निरोधी अभियान चलाया और 26 फरवरी को पाकिस्तान की सीमा के अंदर बालाकोट में जैश के सबसे बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर को निशाना बनाया। 

इसके अगले ही दिन पाकिस्तानी वायु सेना ने पलटवार करते हुए भारतीय ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की और इस दौरान हुई हवाई झड़प में एक भारतीय मिग-21 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जबकि उसके पायलट को पाकिस्तान ने अपने कब्जे में ले लिया। उसे एक मार्च को भारत को सौंपा गया। 



भारत और पाक के बीच हाल में तनाव उस वक्त फिर बढ़ गया जब भारत ने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को रद्द कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप पाकिस्तान ने भारत के साथ अपने कूटनीतिक संबंधों का दर्जा कम कर दिया और भारतीय उच्चायुक्त को निष्कासित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed