फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan's party announces nationwide protests on March 10 against 'stealing' of mandate

Pakistan: पीटीआई ने शहबाज सरकार को बताया 'फर्जी', 10 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का किया एलान

Tue, 05 Mar 2024 05:57 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 05 Mar 2024 05:57 PM IST
सार

Pakistan: पीटीआई ने आम चुनाव में धांधली के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी ने कहा कि दस मार्च को उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे। 

विज्ञापन
Imran Khan's party announces nationwide protests on March 10 against 'stealing' of mandate
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी ने 'जनादेश की चोरी' के खिलाफ 10 मार्च को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का एलान किया। पार्टी पिछले महीने आठ फरवरी को हुए आम चुनाव में धांधली के आरोप लगा रही है। पीटीआई जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी है। 

विज्ञापन

सड़कों पर उतरेंगे पीटीआई कार्यकर्ता
पीटीआई के वरिष्ठ नेता असद कैसर ने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा, "हम सभी राजनीतिक ताकतों को एकजुट करेंगे और कानून व संविधान के दायरे में आंदोलन शुरू करेंगे।" जिओ न्यूज के मुताबिक, "नेशनल असेंबली के पूर्व स्पीकर कैसर ने कहा कि वे सभी प्रांतों में सड़कों पर उतरने की योजना बना रहे हैं, ताकि उनकी मांगें पूरी हो सकें।" कैसर ने कहा, "हमारा आंदोलन जारी रहेगा। सभी राजनीतिक ताकतों को एक साथ लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे समान विचारधारा वाले दलों के साथ गठबंधन करेंगे।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

आम चुनाव के आए थे त्रिशंकु परिणाम
पाकिस्तान के आम चुनाव के त्रिशंकु परिणाम सामने आए थे। पीटीआई समर्थित निर्दलीय उम्मीदवारों ने नेशनल असेंबली की 266 सीट में से 90 से ज्यादा पर जीत हासिल की थी। जबकि पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने 75 सीट पर जीत दर्ज की। वहीं, पूर्व विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो के नेतृत्व वाली पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) को 54 सीट पर जीत मिली थी। मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) पार्टी ने 17 सीट पर जीत हासिल की। 

विज्ञापन

शहबाज के नेतृत्व वाली सरकार 'फर्जी'
नवाज के छोटे भाई शहबाज ने सोमवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। कुछ दिनों पहले पीएमएल-एन और पीपीपी गठबंधन सरकार बनाने के लिए सीट बंटवारे पर सहमत हुए थे। कैसर ने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली 'फर्जी सरकार' में भरोसा नहीं करते हैं। वहीं, सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल (एसआईसी) ने कहा, "हमें मिले जनादेश और तीन करोड़ मतों का कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने 180 सीट की चोरी कर ली है।" पीटीआई समर्थित सांसद एसआईसी में शामिल हुए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed