फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan rejects claims he is planning to flee the country says I have neither property nor business there

Imran Khan: देश छोड़ने को लेकर इमरान बोले- विदेश भागने का इरादा नहीं, वहां न मेरी कोई संपत्ति, न ही कारोबार

Sat, 27 May 2023 07:13 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद।
एजेंसी, इस्लामाबाद। Published by: देव कश्यप Updated Sat, 27 May 2023 07:13 AM IST
सार

इमरान खान ने ट्विटर पर लिखा, मैं ईसीएल पर अपना नाम डालने के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि मेरी विदेश यात्रा की कोई योजना नहीं है, क्योंकि न तो विदेश में मेरी कोई संपत्ति या व्यवसाय है और न ही देश के बाहर कोई बैंक खाता है।

विज्ञापन
Imran Khan rejects claims he is planning to flee the country says I have neither property nor business there
इमरान खान (फाइल फोटो)। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने देश से बाहर जाने पर रोक लगाने को लेकर शुक्रवार को सत्तारूढ़ गठबंधन के नेताओं पर निशाना साधा और कहा कि विदेश भागने का उनका कोई इरादा नहीं है। उन्होंने कहा मेरी न तो विदेश में कोई संपत्ति है और न ही कोई कारोबार है। खान, उनकी पत्नी बुशरा बीबी और पीटीआई के अन्य नेताओं को कथित तौर पर देश छोड़ने से रोक दिया गया है। खान ने कहा, नो-फ्लाई सूची में नाम डालने के लिए सरकार का शुक्रिया।

विज्ञापन


इमरान खान ने ट्विटर पर लिखा, मैं ईसीएल पर अपना नाम डालने के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि मेरी विदेश यात्रा की कोई योजना नहीं है, क्योंकि न तो विदेश में मेरी कोई संपत्ति या व्यवसाय है और न ही देश के बाहर कोई बैंक खाता है। उन्होंने कहा, अगर मुझे छुट्टी मनाने का मौका मिलता है, तो मैं हमारे उत्तरी पहाड़ों में जाऊंगा, पृथ्वी पर वह मेरी पसंदीदा जगह है।
विज्ञापन


निकास नियंत्रण सूची (ईसीएल) पाकिस्तान के आंतरिक मंत्रालय द्वारा संचालित की जाती है। वह उन व्यक्तियों पर निगरानी रखती है, जिन्हें लंबित अदालती मामलों या अन्य कारणों से देश छोड़ने की अनुमति नहीं है। गुरुवार को जानकारी दी गई थी कि पाकिस्तान सरकार ने खान, उनकी पत्नी और पार्टी के लगभग 80 लोगों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान की सहायक रहीं अवान ने भी छोड़ी पीटीआई
पाकिस्तान में नौ मई को हिंसक व आतंकी गतिविधियों को लेकर इमरान खान की पार्टी से एक और वरिष्ठ नेता फिरदौस आशिक अवान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा, पूर्व पीएम और पाकिस्तान एक साथ नहीं चल सकती हैं। 53 वर्षीय अवान सूचना-प्रसारण पर पीएम की विशेष सहायक रही थीं।

इमरान खान ने सरकारी अधिकारी से तत्काल बातचीत की मांग की

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शुक्रवार को देश के अधिकारियों से तत्काल बातचीत की अपील की। पाकिस्तानी मीडिया ने बताया कि उनके शीर्ष सहयोगियों और समर्थकों पर कार्रवाई के बीच उन पर दबाव बढ़ गया है।

इमरान खान की पार्टी के हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया और साथ ही कई लोगों ने उनकी पार्टी छोड़ दी है। यह दमन इस महीने की शुरुआत में शुरू हुआ था जब इमरान के समर्थकों ने नौ मई को उनकी संक्षिप्त गिरफ्तारी के बाद हिंसक विरोध-प्रदर्शन किया था। इमरान ने यू-ट्यूब पर प्रसारित एक लाइव वार्ता में देश को अराजकता की ओर ले जाने की चेतावनी देते हुए कहा कि मैं बातचीत की अपील करना चाहता हूं क्योंकि अभी जो हो रहा है वह इसका समाधान नहीं है।

पाकिस्तान अपने सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है, जिसके कारण राजनीतिक अशांति बिगड़ गई है। मुद्रास्फीति रिकॉर्ड ऊंचाई पर है, आर्थिक विकास कमजोर हो गया है और ऐसी आशंकाएं हैं कि देश बाहरी ऋणों पर डिफॉल्ट घोषित हो सकता है, जब तक कि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष लंबित राशि को अनलॉक नहीं करता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed