फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan, Pakistan political crisis, No trust motion pakistan, Nawaz Sharif party PML released the name of PM candidate

पाकिस्तान: इमरान खान की विदाई तय! नवाज शरीफ की पार्टी ने किया पीएम कैंडिडेट का एलान

Tue, 22 Mar 2022 09:38 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 22 Mar 2022 09:38 AM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की इसी महीने विदाई होती दिख रही है। सूत्रों के अनुसार विपक्ष के साथ-साथ सेना के शीर्ष अधिकारियों ने उनसे कहा है कि वह 22-23 मार्च को देश में आयोजित होने वाले इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) के सम्मेलन के बाद अपना पद छोड़ दें क्योंकि पाकिस्तान में लगातार राजनीतिक उथल-पुथल देश के हित में नहीं है। 

विज्ञापन
Imran Khan, Pakistan political crisis, No trust motion pakistan, Nawaz Sharif party PML released the name of PM candidate
इमरान खान(फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान में सियासी उथलपुथल के बीच नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने प्रधानमंत्री पद के लिए अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी है। विपक्षी पार्टी पीएमएल-एन ने नवाज शरीफ के छोटे भाई शहबाज शरीफ को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। इस घोषणा के बाद से मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान की विदाई की अटकलें और भी ज्यादा तेज हो गई हैं। नवाज शरीफ की बेटी और पीएमएल-एन की उपाध्यक्ष मरियम नवाज ने बताया कि पार्टी ने शहबाज शरीफ को पीएम पद का प्रत्याशी बनाने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


मरियम ने इमरान खान के खिलाफ लाए जा रहे अविश्वास प्रस्ताव के सफल होने की उम्मीद जताई है। शहबाज शरीफ 2018 से नेशनल असेंबली के सदस्य हैं और विपक्ष के नेता हैं। इससे पहले वह तीन बार पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। इमरान के खिलाफ एकजुट विपक्ष ने सत्ता बदलाव के लिए दो तरह की योजना बनाई है। इसके तहत यदि सदन में अविश्वास प्रस्ताव गिरा तो उसे विश्वास मत के जरिये घेरा जाएगा। इस प्रक्रिया में विपक्ष इमरान की पार्टी में फूट डालने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन


इमरान खान, आपका खेल खत्म हो गया: मरियम
मरियम नवाज ने कहा, कि इमरान खान! आपका खेल खत्म हो गया है। सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) आधिकारिक तौर पर टूट गया है। मरियम ने कहा कि पीएम इमरान को पता है कि अब कोई भी उनके बचाव में नहीं आएगा क्योंकि वह खेल हार गए हैं।  मरियम नवाज ने कहा कि इमरान खान को लगता है कि उनके खिलाफ एक अंतरराष्ट्रीय साजिश है, लेकिन उन्होंने यहां के नागरिकों के खिलाफ साजिश किया है। अगर उन्होंने अपना कर्तव्य पूरा किया होता, तो दस लाख लोगों को विरोध करने का कोई कारण नहीं होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 25 मार्च को
इमरान खान सरकार अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है, क्योंकि इमरान खान के खिलाफ विपक्षी दलों के नेताओं ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के लिए 25 मार्च को नेशनल असेंबली की बैठक बुलाई है। विपक्षी नेता उन्हें अर्थव्यवस्था और विदेश नीति के कुप्रबंधन के लिए दोषी ठहराते हैं। लिहाजा अविश्वास प्रस्ताव 2018 में सत्ता में आने के बाद से इमरान खान के लिए सबसे कठिन परीक्षा मानी जा रही है, क्योंकि उनकी पार्टी के भी कई सांसदों ने उनके खिलाफ वोट देने का फैसला किया है। पाकिस्तान का कानून यह कहता है कि यदि कोई सांसद अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ वोट करता है तो उसकी सत्ता जा सकती है।

मतदान टालना चाहते हैं इमरान
इमरान खान के पास सदन में बहुमत का समर्थन नहीं है। उन्हें शुरुआत में 179 सांसदों का समर्थन था। फिलहाल उन्हें बहुमत के लिए 172 सांसद चाहिए। हाल में करीब 29 सांसद इमरान सरकार के खिलाफ हो चुके हैं। इसलिए इमरान मतदान को टालना चाहते हैं। उधर, एकजुट विपक्ष ने इमरान को उसी तर्ज पर घेरने की योजना बनाई है जो किसी वक्त विपक्ष ने नवाज शरीफ सरकार को गिराने में इस्तेमाल की थी।


इमरान को पुतिन ने बनाया 'जोकर'
इमरान खान अपने रूस दौरे को भले ही उपलब्धि करार देते रहे हों, लेकिन हकीहत यह है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उन्हें बलि के बकरे के तौर पर इस्तेमाल किया। इमरान ऐसे वक्त मॉस्को पहुंचे जब रूस, यूक्रेन पर हमले की तैयारी कर रहा था। पुतिन चाहते थे कि दुनिया का ध्यान उनकी तैयारियों से हटकर किसी और मुद्दे पर चला जाए और इमरान की यात्रा इसी का हिस्सा थी। रणनीतिक विशेषज्ञ वैलेरियो फैब्री ने इमरान के 'जोकर' बनने के बारे में लिखा कि रूस-यूक्रेन तनाव के बीच कोई भी दूसरा नेता मॉस्को की यात्रा से बचता, लेकिन इमरान खान वहां पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed