पाक में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले इमरान, जल्द चाहता हूं समस्याओं का समाधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में छात्र संघों की बहाली, बेहतर व सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने पर छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन पर पाक पीएम की सलाहकार डॉ. फिरदौस आशिक अवान ने रविवार को घोषणा करते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री इमरान खान ने संघीय सरकार और प्रांतों को छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक व्यापक रणनीति बनाने से लेकर उनकी समस्याओं की शीघ्र समाधान करेंगे। अवान ने एक ट्वीट में कहा, ‘युवा पीढ़ी हमारे और हमारे उज्ज्वल भविष्य की एक मूल्यवान संपत्ति है।’ उन्होंने कहा कि युवाओं के सपनों को साकार करना हमारा एक प्रमुख मिशन है।
यह घोषणा छात्रों के प्रदर्शन के दो दिन बाद की गई है। स्टूडेंट ऐक्शन कमेटी (एसएसी) के नेतृत्व में हुए इस मार्च को राजनैतिक दलों के साथ-साथ, किसान, मजदूर व अल्पसंख्यक समुदायों के संगठनों का समर्थन मिला। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, विद्यार्थियों द्वारा किया गया गया यह प्रदर्शन हर ओर से एक मजबूत स्थिति में है। कराची में निकाले गए मार्च में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके माता-पिता, वकील व सिविल सोसाइटी के सदस्य भी शामिल हुए।
जिन इलाकों से होकर यह मार्च गुजरा, वहां के दुकानदारों ने कुछ देर के लिए दुकानें बंद कर छात्रों के प्रति अपना समर्थन जताया। साथ ही आंदोलन में ‘हमें क्या चाहिए, आजादी’ के नारे लगाए गए। स्थानीय मीडिया के अनुसार, छात्रों के माता-पिता, वकील व सिविल सोसायटी के सदस्यों के इस प्रदर्शन में शामिल होने के बाद यह आंदोलन और भी अधिक मजबूत हो गया।