फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Imran Khan non-bailable arrest warrants in pertaining to using threatening language against woman judge others

Pakistan: गिरफ्तार हो सकते हैं इमरान खान, गैर-जमानती वारंट जारी; महिला जज को धमकाने-तोशाखाना केस में कार्रवाई

Mon, 13 Mar 2023 08:00 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 13 Mar 2023 08:00 PM IST
सार

पाकिस्तान की एक कोर्ट ने पिछले साल एक जनसभा को संबोधित करते हुए एक महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में सोमवार को पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

विज्ञापन
Imran Khan non-bailable arrest warrants in pertaining to using threatening language against woman judge others
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान। - फोटो : ANI

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ सोमवार को दो मामलों में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया। तोशाखाना मामले में कोर्ट के सामने पेश नहीं होने और पिछले साल एक जनसभा के दौरान महिला न्यायाधीश को कथित तौर पर धमकी देने के मामले में यह गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। इस बीच महिला न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में इमरान खान को गिरफ्तार करने के लिए इस्लामाबाद पुलिस की एक टीम लाहौर रवाना हो चुकी है।

विज्ञापन


तोशाखाना मामले की सुनवाई कर रहे इस्लामाबाद की जिला एवं सत्र अदालत के न्यायाधीश जफर इकबाल और न्यायाधीश को धमकी देने के मामले में वरिष्ठ दीवानी न्यायाधीश राणा मुजाहिद रहीम ने पुलिस को पूर्व प्रधानमंत्री को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने को कहा। कोर्ट ने तोशाखाना मामले में उन्हें 18 मार्च और जज को धमकी देने के मामले में इमरान को 21 मार्च को अदालत में पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान के खिलाफ पिछले साल अगस्त में एक रैली में उनकी टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया था। इमरान खान ने अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश जेबा चौधरी और शीर्ष पुलिस अधिकारियों को उनकी पार्टी के प्रति पक्षपाती रवैये के गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व प्रधानमंत्री ने अपने सहयोगी शहबाज गिल के साथ किए गए व्यवहार के लिए भी उन्हें दोषी ठहराया था। इमरान ने आरोप लगाया था कि गिल को न्यायिक हिरासत में प्रताड़ित किया गया। इस्लामाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ अवमानना के मामले में कार्यवाही शुरू करने के बाद इमरान खान पर मामला दर्ज किया गया था। पिछले साल सितंबर में जेबा चौधरी से व्यक्तिगत रूप से माफी मांगने के लिए इमरान खान सत्र न्यायाधीश के समक्ष पेश हुए थे। इमरान पर प्रधानमंत्री रहने के दौरान मिले उपहारों को तोशाखाना से कम दाम पर खरीदने और मुनाफे के लिए बेचने के भी आरोप हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed